फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGIMS will be kept out of common cadre policy: Vij

कॉमन कैडर पॉलिसी से पीजीआईएमएस को अलग रखा जाएगा : विज

Thu, 17 Jun 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
PGIMS will be kept out of common cadre policy: Vij
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मेडिकल, नॉन मेडिकल व नर्सिंग एसोसिएशन को भरोसा दिया है कि कॉमन कैडर पॉलिसी से पीजीआईएमएस रोहतक को अलग रखा जाएगा। इसकी 21 जून को मुख्यमंत्री के साथ होने वाली मीटिंग की पूरी बात रखी जाएगी। वहीं, सकारात्मक वार्ता के बाद ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने वीरवार को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

कॉमन कैडर पॉलिसी के विरोध में पीजीआई की मेडिकल, नॉन मेडिकल व नर्सिंग एसोसिएशन मंगलवार को पहली बार एक मंच आई। संयुक्त रूप से पॉलिसी के खिलाफ आंदोलन का एलान किया। इसमें सड़क पर उतरकर विरोध भी शामिल था। इसकी भनक जब प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ तक पहुंची तो शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों ने समस्या के समाधान का रास्ता निकालने के लिए शासन और आंदोलित एसोसिएशन के बीच सेतु का काम किया। मंगलवार रात प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तीनों एसोसिएशन को वार्ता के लिए चंडीगढ़ बुलाया। बुधवार शाम चार बजे स्वास्थ्य मंत्री के साथ आठ सदस्यीय दल ने वार्ता की। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी की बातें गंभीरता से सुनी और कॉमन कैडर पॉलिसी लागू होने से आने वाली समस्याओं को जाना। मंत्री अनिल विज ने भरोसा दिया कि पीजीआईएमएस रोहतक को कॉमन कैडर पॉलिसी से अलग रखा जाएगा। इसके लिए 21 जून को मुख्यमंत्री के साथ होने वाली मीटिंग में पीजीआई रोहतक की बात अलग से रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीजीआई रोहतक को देश के बेहतर संस्थानों के तौर पर देखना चाहता हूं। सकारात्मक वार्ता के बाद ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने वीरवार को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया। वार्ता में शिक्षक संघ के प्रधान डॉ. आरबी जैन, सचिव डॉ. वरुण अरोड़ा, संयुक्त सचिव डॉ. प्रीति गहलोत, नॉन टीचिंग एसोसिएशन के प्रधान तारीफ सिंह व महासचिव संजय सिंहमार, वरिष्ठ उपप्रधान जय भगवान शर्मा, नर्सिंग एसोसिएशन के प्रधान अशोक यादव व सुमन रांगी शामिल हुए। मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान डॉ. आरबी जैन ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री से हुई वार्ता सकारात्मक रही। कॉमन कैडर पॉलिसी लागू होने से आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही भरोसा दिया कि पीजीआईएमएस रोहतक को पॉलिसी से अलग रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed