फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGIMS female doctor dispute case

पीजीआईएमएस की महिला डॉक्टर का विवाद मामला

Sun, 06 Sep 2020 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
PGIMS female doctor dispute case
रोहतक। पीजीआईएमएस के बायोकेमिस्ट्री विभाग की महिला डॉक्टर और निदेशक कार्यालय की महिला गार्डों के बीच कहासुनी व मारपीट मामले में शनिवार को होने वाली जरनल बाडी की बैठक सिरे नहीं चढ़ पाई। कोरोना संक्रमणकाल के चलते सभी डॉक्टर एकत्रित नहीं हो पाए और यह बैठक अब सोमवार को होगी। शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से डॉक्टरों ने इस विवाद पर मांग की है कि महिला डॉक्टर से मारपीट करने वाली महिला गार्डों की ड्यूटी बदली जाए और निदेशक भी एक सिस्टम बनाएं ताकि किसी को उनसे मिलने के लिए परेशान ना होना पड़े।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट मेडिकल टीचर एसोसिएशन के प्रधान एवं कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. आरबी जैन ने बताया कि उनकी एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारी कोरोना की चपेट में हैं, तो कुछ अवकाश पर हैं। ऐसे में शनिवार को इस मामले में बैठक नहीं हो पाई। कुछ डॉक्टर बैठक के समय पर आ गए थे तो कुछ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ गए थे। इसमें सभी की मांग है कि संस्थान में एक ग्रीवेंसिज रिड्रेशल मैकेनिजम होना चाहिए, ताकि सभी की समस्या सुनीं जाएं। अधिकारी इसके लिए समय तय करें, ताकि किस को परेशान ना होना पड़े। इसके अलावा सभी ने रोष जताया है कि निदेशक को महिला डॉक्टर महिला गार्डों के भरोसे नहीं छोड़नी थी। वह पहले से ही बीमार थी। निदेशक को तय करना चाहिए कि ऐसा भविष्य में ना हो। इस संबंध में सोमवार को एक बजे फिर बैठक होगी। डॉ. जैन ने बताया कि महिला डॉक्टर कुलपति से भी अपनी समस्या को लेकर मिलने गई थीं, वह बीमार हैं। उससे बैठकर बात करने से ही हल निकलेगा। प्रधान ने बताया कि इस मामले में आईएमए, एचसीएमएस भी उनके समर्थन में है कि महिला डॉक्टर के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था। एबीवीपी पहले ही इस मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed