{"_id":"6169e099635445329b69ee56","slug":"pgi-surgeon-found-corona-infected-rohtak-news-rtk62712962","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई का सर्जन मिला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई का सर्जन मिला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई का सर्जन कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या छह हो गई है। वहीं त्योहारी सीजन में एकाएक संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होने से स्वास्थ्य विभाग की मुसीबत बढ़ गई है। वहीं, पीजीआईएमएस प्रशासन ने डॉक्टरों, नर्सों व स्टाफ के संक्रमण को देखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 25900 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके साथ ही अब तक 566 की उपचार के दौरान मौत भी हो चुकी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 378 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। सिविल सर्जन डॉ. जेएस पुनिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार लोगों के सैंपलों की जांच कर रही है। संक्रमण की तीसरी सशंकित लहर से लोगों को बचाने के लिए लगातार टीकाकरण किया जा रहा है। अभी तक विभाग 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण कर चुका है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक टीकाकरण करवाया जा सकता है।
ब्लैक फंगस के 95 मरीज, 11 एक्टिव
जिले में ब्लैक फंगस के 95 मरीज हैं। इसमें से 11 मरीज एक्टिव हैं। इनका उपचार जारी है। ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए पीजीआईएमएस में स्पेशल ओपीडी चलाई जा रही है।