{"_id":"635c358858f91c1af64ce1fd","slug":"pgi-s-senior-nursing-officer-s-purse-and-mobile-snatched-rohtakcity-news-rtk6619999135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर का पर्स व मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर का पर्स व मोबाइल छीना
विज्ञापन
रोहतक। शहर के जवाहर नगर में बाजार में गई पीजीआई की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर प्रकाश रानी का एक युवक पर्स व मोबाइल छीनकर ले गया। पर्स में डेढ़ हजार की नकदी व दूसरे कागजात थे। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक जवाहर नगर निवासी प्रकाश रानी ने दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात करीब सवा नौ बजे वह बाजार में जा रही थी। जब सिक्का किराना स्टोर से आगे गली में पहुंची तो अज्ञात युवक आया और झपटा मारकर पर्स छीनकर व मोबाइल फोन ले गया। उसने शोर भी मचाया, लेकिन युवक पैदल ही गलियों में फरार हो गया। मामले की सूचना पाकर आर्य नगर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और नजदीक एक दुकान में सीसीटीवी कैमरे की जांच की। अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
एक माह में महिला स्वास्थ्य कर्मी से तीसरी वारदात
- सिविल अस्पताल के पास ड्यूटी पर आ रही महिला डॉक्टर की चेन झपटी।
-पुराने बस स्टैंड से माता दरवाजा जा रही युवती का पर्स छीना, जो सिविल अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर
-अब जवाहर नगर में पीजीआई की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर का पर्स छीना।
वर्जन
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज का भी अध्ययन कर रहे हैं।
- इंस्पेक्टर देवेंद्र, प्रभारी आर्य नगर थाना