{"_id":"5751ee384f1c1b7d2810cbd4","slug":"pgi-rohtak-mbbs-and-bds-will-be-expensive-fee-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई रोहतक में एमबीबीएस और बीडीएस करना होगा महंगा, फीस बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई रोहतक में एमबीबीएस और बीडीएस करना होगा महंगा, फीस बढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 04 Jun 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
pgi
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेल्थ विवि (पीजीआई) से एमबीबीएस और बीडीएस करना महंगा होने वाला है। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में अधिकारियों की बैठक में फीस बढ़ाने के फैसले पर मुहर लगा दी गई है। पास किए गए प्रस्ताव में ट्यूशन फीस से लेकर हॉस्टल चार्ज को भी बढ़ा दिया गया है। बाहर से इंटर्नशिप करने के लिए संस्थान में आने वाले एमबीबीएस के छात्रों को 50 हजार की जगह एक लाख रुपये देने होंगे।
हां, बाहर से आकर पीजीआईडीएस (डेंटल कॉलेज) में बीडीएस की इंटर्नशिप करने वालों को राहत मिली है। इनकी फीस दो लाख से घटा कर एक लाख रुपये करने पर सहमति हुई है। तय किया गया है कि पीजीआई स्टाफ के बच्चों को संस्थान में इंटर्नशिप करने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा। अब यह फैसला सरकार तक जाएगा और मंजूरी मिलने पर इसे लागू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान यहां स्थित पीजीआई में एमबीबीएस की 200 और बीडीएस की 60 सीट हैं। इस हिसाब से पांच वर्षीय कोर्स के विद्यार्थियों को फीस अदा करनी होगी।
संस्थान का कहना है कि वे हर तीन साल में अपनी फीस में नियमानुसार इजाफा करते हैं। इस फैसले से एमबीबीएस के 5 साल के कोर्स में फीस में 44250 रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा तो हॉस्टल चार्ज में 27250 रुपये का इजाफा होगा। पहले जहां एमबीबीएस के पहले साल की दाखिला फीस 38600 रुपये थी तो अब यह बढ़ाकर 48250 रुपये कर दी गई है। वहीं, पहले साल का हॉस्टल चार्ज 17200 रुपये बढ़ाकर 23050 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
ऐसे बढे़गी फीस
एमबीबीएस व बीडीएस
विवरण प्रथम वर्ष द्वितीय से अंतिम वर्ष
पहले अब पहले अब
ट्यूशन 30,000 37,500 30,000 37,500
प्रवेश 2,000 2,500 ---- ----
स्टूडेंट 2,000 2,500 2,000 2,500
मेडिकल 1,000 1,250 1,000 1,250
सुरक्षा 2,000 2,500 ---- ----
जीर्ण 500 600 500 600
फर्नीचर 500 650 500 650
मैगजीन 100 150 100 150
एथलीट 500 600 500 600
----------------------------------------------
कुल फीस 38,600 48,250 34,600 43,250
हास्टल चार्ज
विवरण प्रथम वर्ष द्वितीय से अंतिम वर्ष
पहले अब पहले अब
किराया 6,000 7,500 6,000 7,500
बिजली-पानी 6,000 9,000 6,000 9,000
घरेलू सामान 500 600 500 600
मेस कर्मी 1,000 1,250 1,000 1,250
कॉमन रूम 500 650 500 650
जीर्ण 500 600 500 600
कूलर 600 750 600 750
सुरक्षा 2,000 2,500 ---- ----
फर्नीचर 100 150 100 150
----------------------------------------------
कुल फीस 17,200 23,050 15,200 20,550