फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGI: OPD will run from 9 am to 11 am from February 7

पीजीआई : सात फरवरी से सुबह 9 से 11 बजे तक चलेगी ओपीडी

Thu, 03 Feb 2022 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
PGI: OPD will run from 9 am to 11 am from February 7
पीजीआईएमएस में ओपीडी शुरू करने के लिए बैठक लेतीं कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना। अमर उजाला
मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। पीजीआई में सात फरवरी से ओपीडी फिर शुरू होगी। कोरोना के नियमों का पालन करते हुए सुबह 9 से 11 बजे तक का ओपीडी का समय रखा गया है। बाद में यह बढ़ाया जाएगा। ओपीडी में 11 बजे तक कार्ड बनवाने वाले मरीजों को देखा जाएगा। यही नहीं, सामान्य सर्जरी भी सोमवार से की जाएगी। ये निर्देश पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना ने जारी किए हैं। वे बुधवार को विवि व पीजीआई के अधिकारियों, सभी विभागों के अध्यक्षों के साथ स्वर्ण जयंती सभागार में बैठक कर रही थीं। यहां नोन कोविड मरीजों के इलाज पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि संस्थान में आने वाले मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता रही है। इसके लिए सभी तरह की सुविधाएं मरीजों को मुहैया कराने का प्रयास किया जाता है। कोरोनाकाल में संक्रमण फैलने के चलते ओपीडी व ऑपरेशन थियेटर बंद करने पड़े। महामारी के दौर में मरीजों की परेशानी को देखते हुए अब ओपीडी व ऑपरेशन थियेटर खोलने का फैसला लिया गया है। सात फरवरी से सुबह 9 से 11 बजे तक सभी ओपीडी खोलने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मरीजों के कार्ड सुबह 11 बजे तक बनाए जाएंगे। कार्ड बनवाने वाले सभी मरीजों को चिकित्सक देखेंगे। घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य पहनें। शारीरिक दूरी का पालन करें, ताकि कोरोना से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन

अभी ट्रॉमा सेंटर रहेगा कोविड अस्पताल
विवि के कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि अभी ट्रॉमा सेंटर को कोविड अस्पताल ही रखा जाएगा। मरीजों की संख्या घटने पर सी ब्लॉक को कोविड अस्पताल में बदल दिया जाएगा। पीजीआईएमएस के निदेशक डॉ. एसएस लोहचब ने कहा कि कुलपति ने नोन कोविड मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए ओपीडी व ऑपरेशन थियेटर खोलने का निर्देश जारी किए हैं। कोरोना के केस कम होने पर ओपीडी के समय में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ईश्वर सिंह ने कहा कि सात फरवरी से ही 50 प्रतिशत सामान्य सर्जरी भी शुरू की जाएगी। साथ ही सुरक्षा कर्मचारियों को आदेश दिए गए हैं कि किसी भी व्यक्ति को बिना मास्क के ओपीडी में प्रवेश न करने दिया जाए। इस मौके पर सभी विभागाध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed