फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGI had requested a copy of the constitution for the nursing association elections in December.

Rohtak News: पीजीआई ने दिसंबर में की थी नर्सिंग एसोसिएशन चुनाव के लिए संविधान प्रति की मांग

Tue, 20 Jan 2026 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
PGI had requested a copy of the constitution for the nursing association elections in December.
रोहतक। पीजीआई में नर्सिंग एसोसिएशन प्रधान के चुनाव न होने व कटा वेतन वापस नहीं आने को लेकर नर्सिंग अधिकारियों में चुनाव की आवाज उठने लगी है। इसको लेकर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस) ने निवर्तमान प्रधान विकास फोगाट को दिसंबर में ही पत्र जारी कर एसोसिएशन की संविधान प्रति की मांग की थी ताकि उसी हिसाब से चुनाव की प्रक्रिया को लेकर अगला कदम उठाया जा सके।
विज्ञापन

फिलहाल, चुनाव का कुछ अता-पता नहीं है। दिसंबर माह में ही प्रधान विकास फोगाट ने संस्थान को चुनाव के लिए एसोसिएशन के संविधान की प्रति उपलब्ध करा दी थी। नर्सिंग अधिकारी का कहना है कि पिछले चुनाव को हुए तीन वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन चुनाव का कुछ अता-पता नहीं है। पिछला चुनाव 2022 में हुआ था। उस समय विकास फोगाट को नर्सिंग एसोसिएशन का प्रधान नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

कार्यकाल को खत्म हुए छह माह से अधिक का समय हो चुका है। नर्सिंग स्टाफ के कार्य भी अटके पड़े हैं। स्टाफ को कोविड में किए अतिरिक्त कार्य का भत्ता भी नहीं मिल पाया है। वर्ष 2024 में की गई हड़ताल के समय को अवकाश में तब्दील भी नहीं किया गया है। इसको लेकर डीएमईआर की तरफ से पत्र जारी कर 2025 में ब्यौरा मांगा था। इसको लेकर नर्सिंग एसोसिएशन के निवर्तमान प्रधान विकास फोगाट ने बताया कि उन्होने इसके जवाब के बाद दिसंबर में ही रिमाइंडर भी भिजवा दिया था। जल्द चुनाव के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed