फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGI and Dental College to soon get 207 doctors; applications invited.

Rohtak News: पीजीआई व डेंटल कॉलेज को जल्द मिलेंगे 207 डॉक्टर, आवेदन मांगे

Sat, 18 Jul 2026 02:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
PGI and Dental College to soon get 207 doctors; applications invited.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआई व पीजीआईडीएस में जल्द ही करीब 207 डॉक्टरों की भर्ती होगी। स्वास्थ्य विज्ञान विवि ने दोनों संस्थानों में सीनियर रेजिडेंट व ट्यूटर के पदों पर यह भर्ती निकाली है। इससे दोनों संस्थानों में इलाज व्यवस्था में सुधार आएगा।
योग्य उम्मीदवार 5 अगस्त की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। ये नियुक्तियां वार्षिक कार्यकाल के आधार पर होंगी जिन्हें प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम तीन वर्षों तक बढ़ाया जा सकेगा। साक्षात्कार व दस्तावेज जांच की जानकारी वेबसाइट पर दी जाएगी।
विज्ञापन

एनेस्थीसिया में 30, जनरल सर्जरी में 15, जनरल मेडिसिन में 13 और गायनी विभाग में 10 पदों सहित विभिन्न विभागों में भर्ती होगी। इनमें पीजीआई को 189 और पीजीआईडीएस को 18 सीनियर रेजिडेंट व ट्यूटर मिलेंगे। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपये रखा गया है। महिला आवेदकों को शुल्क में 50 फीसदी की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को मिलेगी राहत
डॉक्टरों की भर्ती से पीजीआई में इलाज व्यवस्था मजबूत होगी। वर्तमान में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को ओपीडी व इमरजेंसी में इंतजार करना पड़ता है। नए डॉक्टरों के आने से गंभीर रोगों का इलाज व सर्जरी जल्द हो पाएगी। इससे प्रदेश भर से आने वाले हजारों मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed