फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   People's growing inclination towards yoga

Rohtak News: योग की ओर बढ़ रहा लोगों रुझान

Sun, 21 Jun 2026 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 21 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
People's growing inclination towards yoga
30-सुहाना
रोहतक। आधुनिक युग में बढ़ते तनाव और बीमारियों ने लोगों को योग की ओर आकर्षित किया है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का यह रामबाण हर वर्ग में अपनाया जा रहा है। तनाव हो या सर्वाइकल, उदर रोग हों या शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द। योग से आराम पहुंचाया जा सकता है। यही वजह है कि शहर के पार्कों, घर, आंगन, जिम में लोग योग करते नजर आते हैं। योग दिवस पर अमर उजाला ने योग से जुड़े कुछ लोगों से बातचीत की। उन्होंने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन



चार दशक से योग कर रहा हूं। योग से खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने के साथ फैक्टरी भी संभाल पा रहा हूं। शहर के लगभग हर पार्क में योग शिविर लगाकर लाेगों को योग क्रियाओं का अभ्यास करा चुका हूं। योग से किसी को सर्वाइकल से राहत मिली है तो किसी को उदर रोगों से। इसमें बुजुर्ग ही नहीं नई पीढ़ी भी शामिल है।- सरदार हवा सिंह सैनी, उद्यमी और योगाचार्य
विज्ञापन



योग को व्यायाम के साथ खेल के रूप में अपनाया है। इसीलिए 15 साल की उम्र में नेशनल तक खेलने का अवसर मिला है। एक साल से योग कर रही हूं। पहले पैरों में दर्द रहता था। अब दर्द नहीं रहता। दिन भर खूब खेलती कूदती हूं। काम करती हूं। योग अभ्यास करने के बाद से किसी तरह की समस्या नहीं है।-सुहाना, रेलवे कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन



डेढ़ साल से योग कर रहा हूं। इसके फायदे सामने आए हैं। 13 साल की उम्र के बावजूद दूसरों से काफी कमजोर लगता था। अब सुधार आ रहा है। वजन 30 से बढ़कर 40 हो गया है। बार-बार बीमार हो जाता था। पेट में दिक्कत रहती थी। अब इससे निजात मिल गई है। पिछले काफी समय न तो बुखार आया है न बीमार हुआ हूं।-आदर्श, प्रेम नगर

30-सुहाना

30-सुहाना

30-सुहाना

30-सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed