फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   People were shocked at the departure of the destroyer of obstacles

विघ्न विनाशक की विदाई पर भाव विह्वल हुए लोग

Mon, 20 Sep 2021 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
People were shocked at the departure of the destroyer of obstacles
गोकर्ण धाम के सरोवर में गणपति की प्रतिमा को विसर्जित करते श्रद्धालु। संवाद
शहर क्षेत्र में गणेश महोत्सव के दौरान स्थापित की गईं विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणपति की मूर्तियाें की रविवार को विदाई कर दी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गजानन महाराज की विधि विधान से पूजा-अर्चना की और अगले बरस फिर आने का उन्हें निमंत्रण दिया। विदाई कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भाव विह्वल हो गए। पार्वती नंदन के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। शहर में निकाली गई श्री गणेश शोभायात्रा में बैंडबाजा और डीजे की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके। इसके साथ ही दस दिवसीय महोत्सव का समापन हो गया। इस अवसर पर सुरक्षा के भी व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन

गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए रात आठ बजे के बाद तक भी सरोवर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। यही नहीं, सरोवर से माता दरवाजा तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी ने बताया कि सरोवर में गणेश विसर्जन दिन भर चला। श्रद्धालुओं के सरोवर पर आने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। सरोवर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बेहतर व्यवस्था बनाई गई थी। गोकर्ण धाम सरोवर में छोटी-बड़ी 2200 मूर्तियों का विसर्जन किया गया। सरोवर के आसपास मेले जैसा वातावरण बना रहा। यहां दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसके अलावा जेएलएन नहर में भी गणेश विसर्जन हुआ। यहां भी 50 से अधिक गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया गया। हालांकि, प्रशासन की ओर से नहर में विसर्जन पर रोक लगाई गई थी। गढ़वाल महिला कीर्तन मंडली के सहयोग से हनुमान मंदिर एकता कॉलोनी में रविवार को गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पंडित राहुल पांडेय ने मंत्रोच्चारणों के साथ भगवान गणेश की पूजा की। महासचिव प्रेम सिंह ने बताया कि भक्त मूर्ति के साथ गोकर्ण तालाब पहुंचे और मूर्ति का विसर्जन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला जिलाध्यक्ष अजय बंसल ने किया।
विज्ञापन

घरों में भी हुआ विसर्जन
बाबा बालकपुरी मेमोरियल पार्क में रविवार को महामंडलेश्वर कर्णपुरी की मौजूदगी में भगवान श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन कार्यक्रम हुआ। इससे पहले श्रद्धालु नाचते गाते हुए पार्क में पहुंचे। दुर्गा कॉलोनी स्थित शिशु दुर्गा मंदिर में चल रहा गणेश महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। मूर्ति विजर्सन के लिए बाबा बालकपुरी मेमोरियल पार्क ले जाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए विजय ठाकुर ने की। विसर्जन के बाद सभी ने बाबा बालकपुरी डेरा के महामंडलेश्वर कर्णपुरी का आशीर्वाद लिया व लंगर ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार के लिए रवाना हुई बस
बाबरा मोहल्ला के रॉयल क्लब की ओर से गणपति की मूर्ति विसर्जन के लिए माता दरवाजा चौक गुरुद्वारा बंगला साहब से एक बस हरिद्वार के लिए रवाना हुई। हरिद्वार में मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। श्रद्धालु अपने घराें में विराजमान 11 गणपति की मूर्तियों को लेकर जुलूस के रूप बैंडबाजे के साथ माता दरवाजा पहुंचे। उद्योगपति राजेश जैन, रोहतक के मेयर मनमोहन गोयल, पप्पन गुलिया पार्षद, समिति के प्रधान राहुल जैन ने झंडी दिखाकर हरिद्वार के लिए बस रवाना की। महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी ने कहा कि भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से भक्तों के घर धन-धान्य से भरे रहते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इस मौके पर राजीव जैन, प्रजीव जैन, सन्नी निझावन व समिति के सदस्य मौजूद रहे।
गणपति महोत्सव मनाया
वालंटियर क्लब की ओर से सातवां विशाल गणपति महोत्सव राम मंदिर राम नगर में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक बीबी बतरा, सीए सुशील जैन, वार्ड नंबर 12 के पार्षद गुलशन इश्पुनियानी, राजीव जैन, प्रवीन खट्टर, नरेश सचदेवा, राकेश बतरा ने भगवान गणेश की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आरती की व भंडारा लगाया। इस मौके पर पुनित खट्टर, दीक्षित बत्तरा, कुनाल धींगड़ा, रक्षित आहुजा, गर्वित सचदेवा, गर्वित बत्तरा, जितेश सचदेवा, पारस बजाज, समीर अरोड़ा, यशवंत उप्पल, ग्रवित सुनेजा, कपिल मक्कड़ उपस्थित रहा।

मिट्टी के बने गणेश की मूर्ति का हुआ विसर्जन
सुखपुरा लाढ़ौत रोड स्थित बाबा मढ़ी मंदिर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां मिट्टी से बनी भगवान श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद चेयरमैन धर्मपाल मकड़ौली रहे। इस दौरान एडवोकेट प्रदीप सैनी, हरिओम, श्रीराम सुंदरपुर, गिरीश सैनी, दीपक सैनी, गौरव सैनी, वरुण सैनी, अंकित जांगडा, ज्योति, तरुण, प्रशांत, दीपक, बलजीत, अनुराधा, अंजू, रिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed