फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   People upset due to waterlogging in vacant plots in Ramgopal Colony

रामगोपाल कॉलोनी में खाली पड़े प्लॉटों में जलभराव से लोग परेशान

Tue, 24 Aug 2021 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
People upset due to waterlogging in vacant plots in Ramgopal Colony
राम गोपाल कॉलोनी में खाली पड़े प्लाटों में भरा पानी । संवाद
रामगोपाल कॉलोनी में पिछले खाली पड़े प्लॉटों में जलभराव होने से आमजन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। निकासी का विकल्प न होने के कारण एक-एक महीने तक जलभराव रहता है। इससे जहरीले मच्छर पनप रहे हैं। फिर वही मच्छर रात के समय लोगों को परेशान करते हैं।
विज्ञापन

रामगोपाल निवासी सतीश, रामबीर, संजीव, दर्शन, राजबीर, सोनी, अजय आदि ने बताया कि बारिश के मौसम में इस समस्या का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ता है। आधे घंटे की बारिश में ही यहां जलभराव हो जाता है। यही नहीं गलियों में भी जलभराव होने के कारण आवागमन में काफी दिक्कत होती है। कुछ जगह गलियां तो बना दी गई। लेकिन पानी निकासी का कोई समाधान नहीं किया गया है। इसके चलते आमजन काफी परेशान हो रहे हैं। इससे कॉलोनी में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। कुछ गलियां भी टूटने के कारण ज्यादा दिक्कतें होती है।
विज्ञापन

लोग बोले, बीमारी फैलने का है डर
सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही है। जलभराव के कारण बाहर भी नहीं निकल सकते।
-रणधीर
खाली पड़े प्लॉटों की चहारदीवारी होनी चाहिए। उनमें जमा गंदगी को साफ करवाना चाहिए। ताकि कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।
-गोविंद
ज्यादा दिन तक जलभराव होने से बदबू फैलने लगती है। लोगों को आते जाते समय मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलना पड़ता है।
- अमित
प्रशासन से अपील है जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाया जाए। नहीं तो बीमारी फैलने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
-राजेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed