फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   People showed enthusiasm, 77.5 percent voter turnout

लोगों में दिखा उत्साह, 77.5 प्रतिशत हुआ मतदान

Mon, 20 Jun 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
People showed enthusiasm, 77.5 percent voter turnout
महम में वोट डालने पहुंचे मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते हुए। संवाद
महम। नगर पालिका चुनाव में रविवार को 77.5 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें कुल 16 हजार 716 में से 12 हजार 954 वोट डाले गए। दूसरे की जगह वोट डालने आए वार्ड 13 के युवक सज्जन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बाकी पूरा दिन शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
विज्ञापन

मौसम ठंडा होने व लोगों में उत्साह के चलते वोट डालने की रफ्तार सुबह से ही तेज रही। सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत वोट डाले गए। इसी प्रकार 11 बजे यह आंकड़ा बढ़कर 30 प्रतिशत तक पहुंच गया। दोपहर बाद दो बजे तक 54 प्रतिशत यानी 9020 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। शाम तीन बजे तक यह आंकड़ा बढ़ कर 62 प्रतिशत यानी 10372 तक पहुंच गया। शाम चार बजे तक एक घंटे के अंतराल में ही 70 प्रतिशत लोग वोट डाल चुके थे। जिसमें कुल 11617 वोट पड़े। शाम 6 बजे तक वोट डालने का समय निश्चित किया गया था। शहर में युवाओं में जहां मतदान के प्रति जोश देखने को मिला, वहीं बीमार, दिव्यांग व बुजुर्गों ने मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

दूसरे की जगह वोट डालने आया युवक पकड़ा
पुलिस के मुताबिक वार्ड एक के बूथ नंबर 2 पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैमाण चुंगी महम में चुनावी एजेंट ने शिकायत दी कि एक युवक दूसरे की वोट डालने आया है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर युवक वार्ड 13 गोयत पाना निवासी सज्जन सिंह को काबू किया। आरोप है कि वह वार्ड एक निवासी अनिल के स्थान पर वोट डालने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने चुनाव अधिकारी की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed