फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   People should not buy plots in illegal colonies.

Rohtak News: अवैध कालोनियों में प्लाॅट न खरीदें लोग

Wed, 06 May 2026 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
People should not buy plots in illegal colonies.
झज्जर। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिलावासियों से अवैध कॉलोनियों में प्लाॅट न खरीदने का आह्वान किया है। जिला प्रशासन अवैध कॉलोनियों को गिराने के लिए निरंतर अभियान चला रहा है। नागरिक अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने पर अपनी गाढ़ी कमाई को व्यर्थ न करें। डीसी ने बताया कि झज्जर क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटी जाने की सूचना प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम झज्जर, जिला राजस्व अधिकारी झज्जर व तहसीलदार झज्जर को निर्देश दिए कि वे जिला नगर योजनाकार द्वारा चिह्नित खसरा नंबर में रजिस्ट्री व इंतकाल न करें। इसके अलावा बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्र में बिजली कनेक्शन जारी नहीं किए जाएं।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार अंजू ने बताया कि झज्जर क्षेत्र के खसरा नंबर 144//28, 29 को चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त नंबर वाली भूमि पर संबंधित विभाग द्वारा प्लाटिंग को लेकर किसी प्रकार की कोई सीएलयू और एनओसी जारी नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed