{"_id":"669dae74ab52d8fd6600e657","slug":"people-should-ask-mlas-for-solutions-to-their-problems-jaihind-rohtak-news-c-17-roh1020-467941-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों से अपनी समस्या के समाधान पूछे जनता : जयहिंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों से अपनी समस्या के समाधान पूछे जनता : जयहिंद
विज्ञापन
21सीटीके20.... सेक्टर 6 स्थित टेंट में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते नवीन जयहिंद। संवाद
रोहतक। जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने रविवार को राज्यसभा चुनाव को लेकर सेक्टर-6 स्थित तंबू में जयहिंद सेना के कोर कमांडरों के साथ बैठक की। इसमें नवीन ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा चुनाव लड़ने पर मंथन किया। यहां सर्वसम्मति से भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दुष्यंत चौटाला व सभी निर्दलीय विधायकों से राज्यसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगने के लिए पत्र भेजकर, उनसे समय लेने का फैसला लिया गया। कोर कमांडरों ने आगामी रणनीति पर सुझाव दिए। तंबू में भोलेनाथ के भंडारे का भी आयोजित किया गया।
जयहिंद ने कहा कि सभी राजनीतिक दल 100 करोड़ वाले को नहीं, संघर्ष वाले को राज्यसभा में भेजें। उन्होंने कहा कि हम हर बार की तरह इस बार भी नशे के खिलाफ व भाईचारा बना रहे हैं। इसके लिए हरिद्वार से कांवड़ लेकर आएंगे। प्रदेश के सभी विधायकों के फोन नंबर जारी कर उन्होंने लोगों से अपने विधायक को समस्याओं से अवगत कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम अपने जिगर के दम पर पिछले 21 साल से सरकारों से लड़े हैं। इसमें चार इंजन वाली सरकारें भी रही है। हमने जनता के ऐसे ऐसे मुद्दे उठाए हैं, जिनका समाधान सरकार को करना पड़ा।
प्रदेश की अलग राजधानी व हाईकोर्ट बने
जयहिंद सेना की बैठक में प्रदेश के लिए अलग राजधानी व हाईकोर्ट बनने पर भी चर्चा हुई। जयहिंद ने कहा कि जनता को न्याय के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसलिए हरियाणा के लिए अलग राजधानी व हाईकोर्ट होना चाहिए ताकि जनता को जल्द न्याय मिल सके। प्रदेश में साढ़े चार लाख से भी ज्यादा केस पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट में लंबित है। इसलिए किसी सेंटर पॉइंट को राजधानी व हाईकोर्ट बनाया जाए। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा व न्याय प्रक्रिया तेज होगी।