फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   People are angry due to supply of contaminated drinking water

Rohtak News: दूषित पेयजल की आपूर्ति से लोगों में रोष

Sun, 16 Mar 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 16 Mar 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
People are angry due to supply of contaminated drinking water
15सीटीके26 शास्त्री नगर में दू​​​षित पेयजल सप्लाई होने से रोष प्रकट करते स्थानीय लोग। संवाद
शहर में नहरी पानी आपूर्ति बंद होने से पहले ही जल संकट बना हुआ है। अब गर्मी शुरू होने के साथ दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायतें भी आना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

दूषित पेयजल सप्लाई ने कॉलोनियों में जल संकट और गहरा दिया है। लोगों के लिए पीने का पानी बड़ी परेशानी बन गया है। शहर के शास्त्री नगर में कई दिन से दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है।
इसे लेकर लोगों ने ऑफलाइन से ऑनलाइन तक शिकायतें दी हैं। इनका कोई समाधान नहीं हुआ। शास्त्री नगर निवासी दीपक ने बताया कि करीब एक महीने से सीवर का पानी सप्लाई हो रहा है। इससे पेयजल संबंधी परेशानी बढ़ गई है। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई सहित अन्य अधिकारियों को इसकी शिकायत दी गई।
विज्ञापन

समाधान न होने पर सीएम विंडो और अधिकारिक पोर्टल पर इसकी शिकायत दी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। स्थानीय निवासी राजेंद्र सैनी, रोहताश, हवासिंह व बणीसिंह ने बताया कि दूषित पेयजल के प्रयोग से बच्चे बीमार हो रहे हैं। पानी को किसी भी काम में प्रयोग नहीं किया जा सकता। साथ ही, नल से सप्लाई हो रहे पेयजल से दुर्गंध भी आ रही है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों से अनुरोध है कि जल्द दूषित पेयजल आपूर्ति का समाधान किया जाए। तिलक नगर में भी कई दिन से गंदा पानी रहा है। तिलक नगर निवासी प्रकाश डागर, महेंद्र मलिक, राजपाल सुहाग व कपूर सिंह ने बताया कॉलोनी में टोंटियों से सुबह-शाम दूषित पानी आ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य व असर पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई दिन पहले शिकायत दी गई थी, लेकिन समाधान न के बराबर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed