फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   People angry over terrorist attack in Pahalgam

Rohtak News: पहलगाम में आतंकी हमले से लोगों में आक्रोश

Thu, 24 Apr 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 24 Apr 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
People angry over terrorist attack in Pahalgam
23सीटीके27 रामचंद्र जांगडा, राज्यसभा सांसद।
रोहतक। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से लोग आहत हैं। देश में हुई इस वीभत्स घटना के चलते आक्रोशित जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को विभिन्न सामाजिक संगठनोें, समाजसेवियों, पूर्व सैनिकों व राजनेताओं ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के प्रार्थना की। देर शाम शहर में दिल्ली बाइपास से मानसरोवर पार्क तक कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

गो रक्षकों व अन्य युवाओं ने कैंडल जलाकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। राजेश प्रधान धामड़ व मंजीत गोदारा की देखरेख में निकाले गए मार्च के दौरान आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर अनेक युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले

यह दुखद घटना है। देश इसके खिलाफ एक साथ खड़ा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आतंकवादियों को इस बार ऐसा जवाब दिया जाएगा कि देश की तरफ आंख उठाने की किसी की हिम्मत करे।
- डॉ. अरविंद शर्मा, सहकारिता मंत्री।

पहलगाम में आतंकियों का पर्यटकों पर हमला करना निंदनीय है। कश्मीर धरती का स्वर्ग माना जाता है। आजादी के बाद से लगातार पाकिस्तान यहां का माहौल दूषित करने का प्रयास करता रहा है। आतंकवाद का सरकार कड़ा जवाब देगी। कश्मीर में यह उनकी आखिरी हरकत होगी।
- रामचंद्र जांगड़ा, राज्यसभा सदस्य।

-------------------
इस भयावह अपराध की जितनी निंदा की जाए, कम है। इस जघन्य अपराध के दोषियों को सख्त सजा दी जानी चाहिए। पुलिस व सुरक्षा बल केंद्र सरकार के अधीन हैं। सरकार को इस हमले के जिम्मेदारों को तुरंत बेनकाब करना चाहिए।

- प्रेमचंद, राज्य सचिव, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी।
पहलगाम में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। साथ ही, घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं। सरकार से भी अपील है कि अब आर-पार हो जाए।

- नवीन जयहिंद।
कश्मीर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। यह खेद का विषय है। इस कायराना हमले की निंदा करते हैं। सरकार से मांग करते हैं कि आतंकियों पर कड़ी-कड़ी से कार्रवाई की जाए। वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

- पूर्व कैप्टन जगबीर मलिक, प्रवक्ता, पूर्व सैनिक संघ।

--------------
पहलगाम में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए व्यक्तियों की याद में शोक सभा की। इसमें प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा व स्टाफ सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्राचार्य ने कहा कि आतंकवाद किसी भी देश, धर्म व समाज के हित में नहीं है। संवाद
-------------

लाल नाथ हिंदू महाविद्यालय में हुई शोक सभा
रोहतक। लाल नाथ हिंदू महाविद्यालय में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए पर्यटकों की याद में शोक सभा का आयोजन किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने हमले के दोेषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संवाद

--------------
आतंकवाद पर कठोर कार्रवाई करे सरकार
रोहतक। विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में पहलगाम में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। परिषद ने सरकार से मांग की है कि इन जिहादी मानसिकता व इस्लामिक आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करे। प्रार्थना सभा में प्रांत संगठन मंत्री राधे श्याम, प्रांत सह कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री कमल, जिला मंत्री केशव, अमित, कमल सुनेजा, रवि मिश्रा, प्रिंस दुआ, सतीश व सतपाल टांक उपस्थित रहे। संवाद


-----------
आतंकवादी हमले में मारे नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के विवेकानंद पुस्तकालय परिसर में पहलगाम हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई। छात्र नेता विक्रम सिंह डुमोलिया ने इस हमले को देश के सुरक्षा तंत्र में बड़ी चूक बताया है। संवाद

23सीटीके27  रामचंद्र जांगडा, राज्यसभा सांसद।

23सीटीके27 रामचंद्र जांगडा, राज्यसभा सांसद।

23सीटीके27  रामचंद्र जांगडा, राज्यसभा सांसद।

23सीटीके27 रामचंद्र जांगडा, राज्यसभा सांसद।

23सीटीके27  रामचंद्र जांगडा, राज्यसभा सांसद।

23सीटीके27 रामचंद्र जांगडा, राज्यसभा सांसद।

23सीटीके27  रामचंद्र जांगडा, राज्यसभा सांसद।

23सीटीके27 रामचंद्र जांगडा, राज्यसभा सांसद।

23सीटीके27  रामचंद्र जांगडा, राज्यसभा सांसद।

23सीटीके27 रामचंद्र जांगडा, राज्यसभा सांसद।

23सीटीके27  रामचंद्र जांगडा, राज्यसभा सांसद।

23सीटीके27 रामचंद्र जांगडा, राज्यसभा सांसद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed