फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pension for 100 unmarried people will be made today

Rohtak News: 100 अविवाहितों की पेंशन बनेगी आज

Sat, 29 Jun 2024 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Pension for 100 unmarried people will be made today
29सीटीके33...जिला विकास भवन में रविवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर जिला समाज कल्याण विभाग मे
रोहतक। 45 साल की उम्र तक के अविवाहित 100 पुरुषों को सरकार पहली बार 3 हजार रुपये मासिक पेंशन देगी। जून की पेंशन एक जुलाई के बाद किसी भी दिन बैंक खाते में आ सकती है, इसके लिए रविवार को जिला विकास भवन में 500 लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे, इनमें अविवाहित पुरुष भी शामिल हैं। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर प्रमाण पत्र देंगे। साथ ही कार्यक्रम को पानीपत में होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा, जहां मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि हैं।
विज्ञापन

डीसी अजय कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर बाद 2 बजे स्थानीय जिला विकास भवन स्थित सभागार में विभिन्न योजनाओं के नए लाभार्थियों को लाभ प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा होंगे तथा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर एवं जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा भी उपस्थित रहेंगी। लाभ वितरण कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, डॉक्टर बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे
विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा के तहत बनी 3500 लोगों की पेंशन
समाज कल्याण विभाग की तरफ से 3500 के करीब नई पेंशन बनाई गई हैं, इसमें 3 हजार बुढ़ापा पेंशन हैं। से पेंशन परिवार पहचान पत्र में 60 साल की उम्र होने पर बनी हैं। इसके अलावा 45 साल तक के अविवाहित पुरुष, 57 विधवा व 56 दिव्यांग लोगों की पेंशन बनी हैं। समाज कल्याण विभाग की तरफ से कॉल करके डीआरडीए हॉल की क्षमता के आधार पर बुलाया गया है। सभी को आधार कार्ड व परिवार पहचान पत्र की कॉपी लेकर आने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में 80 हजार के करीब नई पेंशन बनी हैं। अब मुख्यालय से ही डाटा आ आएगा कि रोहतक में कितनी पेंशन बनी हैं। सीधा बैंक में जून माह की पेंशन एक जुलाई के बाद आ जाएगी।
महाबीर गोदारा, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed