{"_id":"5ded59c78ebc3e1bf52d066f","slug":"paytm-are-downloading-accounts-by-downloading-apps-on-the-pretext-of-kyc-rohtak-news-rtk531453095","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटीएम केवाईसी के बहाने एप डाउनलोड करा खाते कर रहे खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेटीएम केवाईसी के बहाने एप डाउनलोड करा खाते कर रहे खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। साइबर ठग रोजाना नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। अभी तक ओटीपी और पिन नंबर पूछकर राशि उड़ाने के मामले आ रहे थे। लेकिन अब ठग न तो लोगों से ओटीपी मांगते हैं और न ही पिन कोड। ये ठग अब पेटीएम केवाइसी करवाने के बहाने उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजते हैं और एप डाउनलोड कराकर इंस्टाल करवाते हैं। डाउनलोड होने पर एप इंस्टाल होते ही पेटीएम अकाउंट में जमा पूरी राशि को उड़ा लेते हैं। इस तरह की जिला पुलिस के पास पिछले 2 दिनों में 5 शिकायतें आ चुकी हैं। वहीं, पुलिस केवल केस दर्ज करने तक सीमित है।
केस-1
टीम व्यूवर एप इंस्टाल करते ही पेटीएम खाते से 41600 रुपये उड़ाए
जनता कॉलोनी निवासी अरुण शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 दिसंबर को उसके मोबाइल फोन नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। जिसने खुद को पेटीएम का कर्मचारी बताया। इसके बाद उसने कहा कि आपके पेटीएम की केवाइसी की तिथि समाप्त होने वाली है, जिसकी रि-वेरिफिकेशन करनी होगी। साथ ही उसने कहा कि वह उसकी केवाईसी कर देगा। इसके लिए अरूण टीम व्यूवर एप को इंस्टाल कर ले। अरूण ने बताया कि एप इंस्टाल करते ही उसके खाते से एक अन्य नंबर पर 4200 रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज आया। जिसके बाद ठग ने फोन रख दिया। उसे कई बार फोन लगाने की कोशिश की गई, लेकिन उसका फोन नहीं लगा। अरूण ने बताया कि कुछ ही देर बाद उसके फोन पर उसके पेटीएम से 37400 रुपये टांसफर होने का मैसेज आया।
केस-2
पेटीएम केवाईसी करने के बहाने ठगे 14 273 रुपये
अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में डॉ. शिल्पा कावरा ने बताया कि 6 दिसंबर दोपहर को उसके मोबाइल फोन पर एक नंबर से अज्ञात व्यक्ति का मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि पेटीएम की केवाईसी सस्पेंड हो गई है, जिसे दोबारा से करें। इसके बाद एक और नंबर से किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को पेटीएम से होना बताया और पेटीएम की केवाईसी अपडेट करने की बात कहते हुए एक लिंक पर क्लिक करने के बारे में कहा। उस पर क्लिक करते ही डॉक्टर के खाते से 14 हजार 273 रुपये डेबिट हो गए।