{"_id":"67dc736f3d72c534cf0deab9","slug":"patwari-chargesheeted-after-discrepancies-found-in-sajra-rohtak-news-c-17-roh1020-620303-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सजरा में गड़बड़ी मिलने पर पटवारी चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सजरा में गड़बड़ी मिलने पर पटवारी चार्जशीट
विज्ञापन
20सीटीके39-इस्माईला 9बी में फसल गिरदावरी की पड़ताल के लिए मौके पर सजरा जांचते उपायुक्त धीरेंद्र
कार्य में कोताही बरतने पर उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने पटवारी को चार्जशीट कर दिया है। वीरवार को खरावड़, इस्माईला व सुनारिया में फसल गिरदावरी की पड़ताल करते समय उन्हें सजरा में गड़बड़ी मिली।
इस्माईला-9बी में फसल गिरदावरी की पड़ताल के समय उपायुक्त ने सजरा का अवलोकन किया तो विभिन्न रास्तों को दर्शाने वाले क्षेत्र में रंग नहीं भरा मिला। इस कारण रास्ते का पता नहीं लग पा रहा था।
उपायुक्त ने कहा कि सजरा ठीक से न बनाना घोर लापरवाही दर्शाता है। इस पर उन्होंने मौके पर ही जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा को निर्देश दिए कि इस्माईला-9बी के पटवारी सुरेश कुमार को चार्जशीट कर दिया जाए।
विज्ञापन
बेहतरीन सजरा बनाने वाले तत्कालीन पटवारी को मिलेगा प्रशंसा पत्र : दूसरी सजरा तैयार करने में बेहतरीन कार्य को लेकर तत्कालीन पटवारी जितेंद्र दांगी को प्रशंसा पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त गांव सुनारिया कलां में जब फसल गिरदावरी पड़ताल मौके पर कर रहे थे। उन्होंने सजरा के माध्यम से पूरे क्षेत्र का मिलान किया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन पटवारी ने पूरी तन्मयता से सजरा तैयार किया है और एक-एक चीज स्पष्ट है। इसलिए ऐसे कर्मचारियों का हौसला बढ़ाना भी आवश्यक है।
उपायुक्त ने खरावड़ में फसल गिरदावरी पड़ताल के दौरान निर्देश दिए कि जिस भी क्षेत्र में अवैध कब्जा है, संबंधित लोगों को तुरंत प्रभाव से नोटिस जारी करके कब्जा हटाने की कार्रवाई आरंभ की जाए।
इस मौके पर सांपला के एसडीएम उत्सव आनंद (आईएएस), सहायक आयुक्त अंडर ट्रेनिंग अभिनव सिवाच (आईएएस), जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा, नायब तहसीलदार दीपक व सदर कानूनगो विजय राठी मौजूद रहे।