{"_id":"662196ce76301987a3074dd4","slug":"passengers-will-get-cold-drinking-water-at-the-railway-station-water-coolers-installed-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106876-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगा ठंडा पेयजल, लगे वाटर कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगा ठंडा पेयजल, लगे वाटर कूलर
Fri, 19 Apr 2024 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 51 : वाटर कूलर लगाने के बाद पानी पीकर प्यास बुझाता यात्री।
बहादुरगढ़। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अब बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर पीने का ठंडा पानी मिलेगा। यहां पर दो वाटर कूलर लगाए गए हैं। वहीं, दो और वाटर कूलरों की डिमांड रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने रेलवे विभाग को भेजी है। अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही इनकी स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद चार वाटर कूलर हो जाएंगे और गर्मी के मौसम में लोगों को आसानी से ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा।
दरअसल, 14 अप्रैल के अंक में अमर उजाला ने गर्मी के मौसम में रेलवे स्टेशन पर पानी की समस्या को देखते हुए एक समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद स्थानीय रेलवे अधिकारी हरकत में आए और प्लेटफार्म पर दो वाटर कूलर चालू कर दिए गए। यात्रियों ने भी अमर उजाला का धन्यवाद व्यक्त किया है।
दरअसल, बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा था। ठंडे पानी के लिए यात्रियों को अपनी जेबें ढीली करनी पड़ रही थी। आमजन की समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने यह मुद्दा उठाया और इसका हल निकला। अब दो वाटर कूलर यहां पर लगाए गए हैं। इनमें से ठंडा पानी मिल रहा है। बता दें कि बहादुरगढ़ में दो प्लेटफार्म हैं। इन पर दो वाटर कूलर समेत पांच प्याऊ बनाई गई हैं, लेकिन इन सबमें गर्म पानी मिल रहा था। अब रेलवे विभाग ने इन वाटर कूलरों को चालू कर दिया है। वाटर कूलर चालू होने के बाद यात्रियों को काफी राहत मिली है। बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 50 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। बहादुरगढ़ से दिल्ली और रोहतक की तरफ कॉलेज विद्यार्थी और काम धंधे के लिए लोग जाते हैं। लोग 20 रुपये की बोतल खरीदकर पानी पीते थे, लेकिन अब उन्हें पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इसके लिए रेलवे विभाग ने बेहतर व्यवस्था कर दी है। प्लेटफार्म नंबर एक पर दो वाटर कूलर लगाए हैं। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दो और वाटर कूलर की डिमांड रेलवे विभाग को भेजी है। जो वाटर कूलर चालू किए गए हैं उनकी पानी की क्षमता भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
अमर उजाला का किया धन्यवाद
सांपला निवासी सत्यपाल ने कहा कि बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी की समस्या रहती थी। अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाया और अब स्टेशन पर वाटर कूलर लगाए गए हैं। आमजन को गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पीने को मिलेगा। इसके लिए वे अमर उजाला का धन्यवाद करते हैं। वहीं, रेल यात्री सुनील कुमार ने कहा कि वह प्रतिदिन दिल्ली-बहादुरगढ़ सामान लाने व ले जाने का काम करते हैं। गर्मी के मौसम में ठंडे पानी की किल्लत रहती थी।
वर्जन...
बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर गर्मी को देखते हुए दो वाटर कूलर लगाए गए हैं। अब यात्रियों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। 24 घंटे ठंडा पानी उपलब्ध होगा।
-यशपाल मीणा, स्टेशन अधीक्षक, बहादुरगढ़।