फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Passenger train and four buses closed due to Corona will operate from today

कोरोना के चलते बंद हुई पैसेंजर ट्रेन और चार बसों का आज से होगा संचालन

Fri, 02 Jul 2021 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Passenger train and four buses closed due to Corona will operate from today
कोरोना के चलते बंद हुई पैसेंजर ट्रेन और चार बसों का संचालन शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। रोहतक-दिल्ली के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन अपनी निर्धारित समय तड़के 4:15 बजे से चलेगी। वहीं, रोहतक डिपो की बसें मुरादाबाद, रामनगर, हरिद्वार और अजमेर के लिए चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर और लॉकडाउन के चलते कई यात्री ट्रेनें और रोडवेज की बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। अनलॉक होने और स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण रेल प्रशासन ने दिल्ली-रोहतक के बीच पैसेंजर ट्रेन संचालन का निर्णय लिया है। इसके चलते रेलवे ने बंद की गई पैसेंजर ट्रेन को शुक्रवार से चलाने के आदेश जारी कर दिए हैं। आरक्षण केंद्र इंचार्ज रमेश सैनी ने बताया कि रेल मुख्यालय के आदेश पर शुक्रवार से ट्रेन का संचालन शुरू होगा। वहीं, चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर पंकज राजपाल ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होने की वजह से टिकट काउंटर तड़के खोलने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, रोहतक डिपो ने सवारियों की संख्या तेजी से बढ़ने की वजह से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए बंद बस सेवा शुक्रवार से चालू करने का फैसला किया है। बस स्टैंड प्रबंधक जयवीर हुड्डा ने बताया कि पड़ोसी राज्यों की सवारियां नहीं मिलने के कारण बसें लगभग खाली आवागमन कर रहीं थीं। महाप्रबंधक राहुल मित्तल के साथ हुई बैठक में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, रामनगर, उत्तराखंड के हरिद्वार और राजस्थान के अजमेर के लिए बस चलाने का फैसला हुआ। उन्होंने बताया कि हरिद्वार की बस सुबह 4:50 बजे, मुरादाबाद की सुबह 7:00 बजे, रामनगर और अजमेर की बस दोपहर 12:00 बजे चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही अन्य बस सेवाएं भी होंगी शुरू
बस स्टैंड प्रबंधक ने बताया कि लोगों की सुविधा के चलते जल्द ही आगरा, मथुरा, वृंदावन, बरेली आदि जगहों के लिए भी बस सेवा शुरू की जाएगी। यदि किसी अन्य रूट के लिए डिमांड आएगी तो वहां के लिए भी बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed