फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   passenger, rupee, rohtak, haryana, money, exchange

छोटे नोट के लिए बसों में परिचालक और यात्रियों में झड़प

Thu, 10 Nov 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 10 Nov 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
passenger, rupee, rohtak, haryana, money, exchange
कई यात्रियों की रद्द हो गई यात्रा, कई बीच से ही लौटे - फोटो : amar ujala
रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पांच सौ और हजार का नोट नहीं चलाने की वजह से जहां कई यात्रियों की यात्रा रद्द हो गईं, वहीं कइयों को कंडक्टरों ने आधे रास्ते में उतार दिया। इस वजह से रोडवेज की आय भी प्रभावित हुई है। हालांकि, बस स्टैंड स्थित टिकट खिड़की पर सभी प्रकार के नोट लिए गए। दूसरी ओर, बसों में कंडक्टरों ने यात्रियों से बड़े नोट लेने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि हर कोई बड़ा नोट दे रहा है ऐसे वह छोटे नोट कहां से लाए? जबकि यात्रियों का कहना था कि उनके पास बड़े नोट ही हैं तो छोटे नोट कहां से दें। इस पर कई यात्रियों की कंडक्टरों से झगड़ा भी हो गया। कई यात्रियों को परिचालकों ने बीच रास्ते में उतार दिया।
विज्ञापन

--
मुझे आज हिसार जाना था। रात में खबर सुनने के बाद एटीएम से पैसे निकाले थे। लेकिन केवल पांच सौ के नोट निकले। अब बसों के परिचालक पांच सौ के नोट नहीं ले नहीं रहे हैं। बैंक खुलने के बाद ही हिसार जाएंगे। - शंभू, रोहतक
विज्ञापन

--
मैंने परिचालक को जब पांच सौ का नोट दिया तो उसने लेने से मना कर दिया। उसने कहा कि वापस करने के लिए फुटकर पैसे नहीं हैं। जबकि उसके बैग में सौ सौ रुपये के नोट पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोहित, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed