{"_id":"58238c6c4f1c1bf77eb39e63","slug":"passenger-rupee-rohtak-haryana-money-exchange","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे नोट के लिए बसों में परिचालक और यात्रियों में झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे नोट के लिए बसों में परिचालक और यात्रियों में झड़प
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 10 Nov 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
कई यात्रियों की रद्द हो गई यात्रा, कई बीच से ही लौटे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पांच सौ और हजार का नोट नहीं चलाने की वजह से जहां कई यात्रियों की यात्रा रद्द हो गईं, वहीं कइयों को कंडक्टरों ने आधे रास्ते में उतार दिया। इस वजह से रोडवेज की आय भी प्रभावित हुई है। हालांकि, बस स्टैंड स्थित टिकट खिड़की पर सभी प्रकार के नोट लिए गए। दूसरी ओर, बसों में कंडक्टरों ने यात्रियों से बड़े नोट लेने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि हर कोई बड़ा नोट दे रहा है ऐसे वह छोटे नोट कहां से लाए? जबकि यात्रियों का कहना था कि उनके पास बड़े नोट ही हैं तो छोटे नोट कहां से दें। इस पर कई यात्रियों की कंडक्टरों से झगड़ा भी हो गया। कई यात्रियों को परिचालकों ने बीच रास्ते में उतार दिया।
--
मुझे आज हिसार जाना था। रात में खबर सुनने के बाद एटीएम से पैसे निकाले थे। लेकिन केवल पांच सौ के नोट निकले। अब बसों के परिचालक पांच सौ के नोट नहीं ले नहीं रहे हैं। बैंक खुलने के बाद ही हिसार जाएंगे। - शंभू, रोहतक
--
मैंने परिचालक को जब पांच सौ का नोट दिया तो उसने लेने से मना कर दिया। उसने कहा कि वापस करने के लिए फुटकर पैसे नहीं हैं। जबकि उसके बैग में सौ सौ रुपये के नोट पड़े थे।
विज्ञापन
- रोहित, रोहतक