फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Participants of the skill testing course received certificates.

Rohtak News: स्किल टेस्टिंग कोर्स के प्रतिभागियों को मिले सर्टिफिकेट

Sat, 18 Jul 2026 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 18 Jul 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Participants of the skill testing course received certificates.
46 रोहतक के तिलियार झील ​स्थित आईएचएम में स्किल टेस्टिंग कोर्स के प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्
रोहतक। तिलियार झील स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) में पांच दिवसीय स्किल टेस्टिंग सर्टिफिकेट कोर्स का शुक्रवार को समापन हुआ। संस्थान के व्याख्याता विकास देशवाल ने बताया कि कोर्स का संचालन शेफ राजाराम ने किया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को चाइनीज व्यंजन, विभिन्न स्नैक्स, बिरयानी और मिठाइयां बनाने की व्यावहारिक तकनीक सिखाई गई। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और पाक-कला दक्षता में उल्लेखनीय सुधार किया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए गए। प्रधानाचार्य शंभूनाथ गौतम ने कहा कि ऐसे कौशल आधारित कार्यक्रम युवा को आत्मनिर्भर बनाने के साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. पंकज सिंह, सहायक संदीप शर्मा सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed