फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Parshuram temple will be built in Pahravar

Rohtak News: पहरावर में बनाया जाएगा परशुराम मंदिर

Mon, 03 Apr 2023 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Parshuram temple will be built in Pahravar
रोहतक। नवीन जयहिंद ने आसपास के 10 जिलों (फरीदाबाद, रेवाड़ी, झज्जर, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, सोनीपत) की ब्राह्मण धर्मशालाओं एवं सभाओं के प्रधान और समाज के प्रतिनिधियों और 36 बिरादरी के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में 23 अप्रैल को रोहतक के पहरावर गांव में होने जा रही भगवान परशुराम जन्मोत्सव के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई। यह निर्णय लिया गया कि 104 साल के दादा दुलीचंद कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहेंगे, क्योंकि दादा दुलीचंद की वजह से ही दो लाख दिव्यांगों, वृद्धों और विधवा महिलाओं की पेंशन बनी थी। जयहिंद ने कहा कि हम सभी 36 बिरादरी को न्योता देंगे, जिसमें एक अप्रैल को कुरुक्षेत्र की सभी 36 बिरादरी की धर्मशालाओं में पीले चावलों संग गड़रिया समाज धर्मशाला, जोगी समाज धर्मशाला, पंजाबी धर्मशाला, कश्यप राजपूत धर्मशाला, जाट धर्मशाला आदि में पीले चावल देकर न्योता दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी की मदद से पहरावर में परशुराम मंदिर बनाने की तैयारी भी शुरू की जाएगी। बैठक में विद्यासागर कौशिक फरीदाबाद, ईश्वर कौशिक फरीदाबाद, राजेश शर्मा रेवाड़ी, दिनेश वेद महेंद्रगढ़, दिलीप शास्त्री रेवाड़ी, अश्वनी झज्जर, प्रताप कौशिक झज्जर, सोनू अत्री भिवानी, टीके शर्मा भिवानी, मुकेश शर्मा सोनीपत, प्रमोद कौशिक सोनीपत, डीएन शर्मा सिरसा, एचएम शास्त्री सिरसा, राजेन्द्र अग्निहोत्री हिसार, रविन्द्र शर्मा हिसार, डॉ. रामनिवास फतेहाबाद, अजय शर्मा गुरुग्राम, राधेश्याम शर्मा रोहतक, पंडित विनोद शास्त्री रोहतक, अमित मुदगिल रोहतक, अमित बल्हारा रोहतक, नरेंद्र भारद्वाज रोहतक, सोनू मलिक मोखरा, यशपाल मोर, ओमप्रकाश तंवर आदि और सभी 36 बिरादरी के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed