{"_id":"6829ee34011cdb2a9d0c9a12","slug":"parshuram-jayanti-celebration-will-be-dedicated-to-the-26-innocent-people-killed-in-pahalgam-baroli-rohtak-news-c-17-roh1019-655539-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलगाम में मारे गए 26 निर्दोषों को समर्पित होगा परशुराम जयंती समारोह : बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलगाम में मारे गए 26 निर्दोषों को समर्पित होगा परशुराम जयंती समारोह : बड़ौली
विज्ञापन
18सीटीके29...पहरावर में भगवान परशुराम जयंती पर प्रस्तावित राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों को ल
रोहतक। भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में 30 मई को पहरावर गांव में होने वाला प्रदेशस्तरीय समारोह पहलगांव में मारे गए 26 निर्दोषों को समर्पित होगा। साथ ही समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में आतंकवाद के खात्मे संकल्प लिया जाएगा।
रविवार को समारोह की तैयारी को लेकर गौकर्ण डेरे पर हुई बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने यह बात कही। साथ ही सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा को समारोह का संयोजक घोषित किया।
बड़ौली ने कहा कि समारोह की तैयारियों को लेकर जल्द ही जिला स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा, जो अपने-अपने जिलों में निमंत्रण देंगी। वहीं, सहकारिता मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली हमेशा समाज का ध्यान रखते हैं। गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को पूर्वजों ने अपने खून, पसीने और मेहनत से सींचा है। इस संस्था की पहरावर गांव स्थित जमीन पर प्रदेश सरकार भगवान परशुराम जयंती के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन कर रही है। जल्द संस्था के वरिष्ठ सदस्यों व समाज के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करके मांगों पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
मेयर राम अवतार वाल्मीकि, भाजपा नेता कैप्टन योगेश बैरागी, भाजपा नेता दीपक निवास हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा की पुत्रवधू आशा शर्मा ने भी बैठक को संबोधित किया।