फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Parks contract ended, raw unemployed, work pressure on permanent cleaners

Rohtak News: पार्कों का ठेका खत्म, कच्चे कर्मी बेरोजगारो

Wed, 10 Jul 2024 05:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 10 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Parks contract ended, raw unemployed, work pressure on permanent cleaners
08सीटीके11....नगर निगम कार्यालय में कर्मचारियों के साथ बैठक करते निगम कर्मचारीयों के प्रधान संज
रोहतक। शहर की मुख्य सड़कों के बाद पार्कों का ठेका भी खत्म हो गया है। एक तरफ ठेकेदार के माध्यम से लगे कच्चे सफाईकर्मी बेरोजगार हो गए हैं, दूसरी तरफ पक्के व अनुबंध पर लगे सफाईकर्मियों पर काम का दबाव आ गया है। सोमवार को निगम कार्यालय में प्रधान संजय बिड़लान की अध्यक्षता में सफाई कर्मियों की बैठक हुई, इसमें डीसी व निगम आयुक्त अजय कुमार से हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारियों के प्रधान संजय बिड़लान ने बताया कि निगम की तरफ से शहर की मुख्य सड़कों की सफाई का ठेका दिया गया था, जो 31 मार्च 2023 को खत्म हो चुका है। करीब 350 कच्चे सफाई कर्मचारी बेरोजगार हो गए। उनका काम पक्के व अनुबंध पर लगे सफाई कर्मियों को करना पड़ रहा है। दूसरा, नगर निगम ने पार्कों का ठेका दे रखा था, जो खत्म हो गया है। अब पार्कों में सफाई का काम भी पक्के व अनुबंधित सफाईकर्मियों से लिया जा रहा है। साथ ही 50 से ज्यादा सफाई कर्मी बेरोजगार हो गए हैं। जिस ठेकेदार को निगम ने कूड़ा उठाने का ठेका दे रखा है, वह मनमानी कर रहा है। निगम के सफाईकर्मियों की ओर से एकत्रित कचरे को नहीं उठाकर ले जाता। कहता है कि वह तो वहीं से कचरा उठाएगा, जो स्थान निर्धारित हैं।
विज्ञापन

निगम ने 49 लाख रुपये में नालों की सफाई का ठेका दिया था। ठेकेदार कहता है कि उसके पास कर्मचारी व संसाधन कम हैं। प्रधान ने बताया कि निगम आयुक्त से समस्याओं के समाधान की मांग की है। समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में महासचिव श्रवण बोहत, कोषाध्यक्ष विक्की बिड़लान, जिला प्रधान अनिल कांगड़ा, मुन्नू चांवरिया संरक्षक, राजेश बागड़ी उप प्रधान सर्व कर्मचारी संघ, जतिन, अंकित आदिवाल, अरुण बिड़लान, जितेंद्र शर्मा, रवि चड्डा, सतपाल बिड़लान, सौरव बागड़ी, संजय भोला दि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed