फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Parking will soon be made from Jhajjar Road T-point to Durga Bhawan temple

झज्जर रोड टी-प्वाइंट से दुर्गा भवन मंदिर तक जल्द बनेगी पार्किंग

Tue, 26 Jul 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Parking will soon be made from Jhajjar Road T-point to Durga Bhawan temple
रोहतक। भिवानी स्टैंड से कच्चा बेरी रोड तक आरसीसी नाले का निर्माण होगा। इस पर होने वाले खर्च का ब्योरा तैयार करें। झज्जर रोड टी-प्वाइंट से दुर्गा भवन मंदिर के बीच दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग का कार्य जल्द पूरा किया जाए। पार्किंग स्थान के पेड़-पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाए जाएं। यह निर्देश उपायुक्त ने दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार की शाम करीब चार बजे उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर के साथ निरीक्षण करने निकले थे। उपायुक्त ने कहा कि लोगों को व्यस्त बाजारों के समीप दोपहिया वाहनों की पार्किंग सुविधा के लिए एलिवेटेड रोड के नीचे पार्किंग बनाने का कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही लोगों को यहां पार्किंग की सुविधा मिलेगी। एलिवेटेड रोड के नीचे डिवाइडर हटाकर पार्किंग बनाई जा रही है। बीच में आने वाले पेड़ों को सुरक्षित रखा जाएगा। प्रशासन ने सुगम आवागमन के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इस दौरान मनीष कुमार ग्रोवर ने दुकानदारों से फीडबैक लिया। दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि नालों पर पक्का निर्माण नहीं करें। पक्का निर्माण से सफाई में बाधा आती है। नालों की सफाई के दौरान बुलडोजर चलने से थोड़ी दिक्कत जरूर आएगी लेकिन राहत भी मिलेगी। इस अवसर पर एडीसी महेंद्रपाल, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रणबीर सिंह दांगी, नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह व रमेश भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed