फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   parking will be start at Bhagat Singh complex rohtak

शनिवार से आप खड़ा कर सकेंगे भगत सिंह पार्किंग में वाहन

Wed, 18 Sep 2019 03:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 03:12 AM IST
विज्ञापन
parking will be start at Bhagat Singh complex rohtak
रोहतक। भगत सिंह कांप्लेक्स में पार्किंग चालू करने के लिए नगर निगम ने वर्क आर्डर जारी कर दिया है। ठेकेदार शनिवार से पार्किंग को चालू करे। वहीं, ठेकेदार श्राद्ध की वजह नवरात्रों में पार्किंग चालू करने की बात कह रहे हैं। वहीं किला रोड बाजार के प्रधान ने कहा कि पार्किंग में करीब 120 वाहनों की जगह है, इसलिए ग्राहकों के वाहन बाजार के बीच में ही खड़े होने चाहिए।
विज्ञापन

शहर में किला रोड बाजार सबसे व्यस्त बाजार माना जाता है, जहां आसपास की दुकानों को मिलाकर 800 के करीब दुकानें हैं। हर दुकान पर पांच से सात कर्मचारी काम करते हैं। वे सुबह से शाम अपने दोपहिया वाहन बाजार के बीचोंबीच खड़ा करते हैं, जिससे बाजार में जाम की स्थिति रहती है। लंबे समय से व्यापारी भगत सिंह कामर्शियल कांप्लेक्स में निर्मित पार्किंग को चालू करने की मांग कर रहे थे। निगम की तरफ से अब जाकर पार्किंग को 58 हजार रुपये प्रति माह के ठेके पर दिया गया है। मंगलवार को नगर निगम की एलओ ब्रांच की तरफ से ठेकेदार अजय अनेजा को वर्क आर्डर की कॉपी जारी की गई। आर्डर में साफ किया गया है कि 21 सितंबर से पार्किंग को चालू किया जाए।
विज्ञापन

नवरात्रों में चालू करूंगा पार्किंग, अधिकारियों से किया आग्रह
निगम ने वर्क आर्डर जारी कर दिया है, लेकिन अभी पार्किंग चालू नहीं कर रहा। क्योंकि एक तरफ तो श्राद्ध चल रहे हैं। दूसरी तरफ पार्किंग की निगम ने अभी सफाई भी नहीं करवाई है। अंडर ग्राउंड पार्किंग में गंदगी फैली हुई है। वे मंगलवार को निगम आयुक्त व एसटीपी से मिलने गए थे, लेकिन दोनों अधिकारी नहीं मिले। अब बुधवार को मिलकर नवरात्रों में पार्किंग चालू करने का आग्रह करूंगा। दूसरा ग्राहकों के वाहन बाजार के बीच में ही खड़ा करने पर उनको कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हैप्पी अनेजा, किला रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान एवं पार्किंग ठेकेदार के भाई
नगर निगम की तरफ से मंगलवार को पार्किंग ठेकेदार को वर्क आर्डर जारी कर दिए हैं। 21 सितंबर से नगर निगम का किराया शुरू हो जाएगा। - आनंद मित्तल, एलओ नगर निगम

बाजार में 800 के करीब दुकानें हैं, जहां पांच से सात लोगों का स्टाफ है। हर दुकान के मालिक व कर्मचारियों के दो से तीन दोपहिया वाहन जरूर होते हैं। जबकि पार्किंग में मात्र 120 दोपहिया वाहनों की जगह बताई गई है। ऐसे में आम ग्राहक के वाहन बाजार के बीच में खड़े होने चाहिए। क्योंकि न तो पार्किंग में जगह मिलेगी और पांच मिनट के लिए ग्राहक 10 रुपये क्यों देगा।
- बिट्टू सचदेवा, प्रधान किला रोड बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed