{"_id":"b1e06910b8395b7739d15cc5933857ea","slug":"parents-sentensend-to-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के हत्यारोपी मां-बाप को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के हत्यारोपी मां-बाप को भेजा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 02 Dec 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
मदीना गांव में अपने फौजी बेटे को मौत के घाट उतारने के आरोपी मां-बाप को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था।
कोर्ट ने सुनवाई के बाद एयरफोर्स कर्मी की हत्या के आरोप में मां सुशीला और पिता धर्मवीर सिंह को सुनारिया जेल भेज दिया। वहीं, वारदात में शामिल रहे मृतक के नाबालिग भाई को हिसार स्थित जुवेनाइल जेल में भेज दिया गया।
पुलिस ने हत्या आरोपियों से मौके पर ही हथियार बरामद कर लिए थे, इसलिए आरोपियों को रिमांड पर भेजने की अर्जी नहीं लगाई गई।
बता दें कि हरियाणा पुलिस से बर्खास्त किए गए सिपाही धर्मवीर सिंह का एयरफोर्स में तैनात अपने बेटे अमित कुमार के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।
रविवार रात को ही धर्मवीर अपने बेटे और बहू को प्यार से रहने का आश्वासन देकर मदीना में अपने घर लाया था। अमित की पत्नी का आरोप है कि आधी रात को बाप-बेटे में विवाद बढ़ गया और धर्मवीर ने अमित की गर्दन पर गंडासे से वार कर दिया। हमले में अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी सोनी के बयान पर ससुर धर्मवीर सिंह सहित सास सुशीला और देवर पर हत्या और साजिश में शामिल होने का केस दर्ज किया गया।