फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pankaj murder case: Funeral to be held today, body of live-in girl not handed over

पंकज हत्याकांड : आज होगा अंतिम संस्कार, लिव इन में रह रही युवती का नहीं दिया शव

Fri, 27 Mar 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Pankaj murder case: Funeral to be held today, body of live-in girl not handed over
24 मार्च को कोलकाता के ब्यूटी पार्लर में मिले थे युवक-युवती के शव
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। गांधी कैंप के सब्जी विक्रेता पंकज का शनिवार सुबह नौ बजे शीला बाईपास के श्मशान में अंतिम संस्कार किया जाएगा। पंकज का शव सड़क मार्ग से लाया जा रहा है। शाम छह बजे परिजन प्रयागराज पहुंच गए थे। रात दो बजे तक शव रोहतक पहुंचने की बात परिजन कह रहे हैं।
पंकज के भाई दीपक बताया कि उनका छोटा भाई कोलकाता की रूपा दास के साथ पिछले कुछ माह से लिव इन में रह रहा था। इनकी करीब तीन साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से जान पहचान हुई थी। पंकज 23 मार्च को रूपा दास को घर लाने के लिए कोलकाता गए थे।
विज्ञापन

24 मार्च की दोपहर 12 बजे उनकी हत्या की जानकारी मिली। रूपा दास को भी किसी ने उन्हीं के पार्लर में मार डाला था। बुधवार को परिजन अनभूतानंद महाराज के नेतृत्व में एसपी से मिले थे। शव मंगवाने की मांग थी। इसके बाद दीपक परिजनों के साथ कोलकाता रवाना हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूपा दास का शव उनके परिवार वालों ने देने से इन्कार कर दिया और वहीं अंतिम संस्कार कर दिया। पंकज का शव उसके परिजन लेकर रोहतक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed