फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Panel will open from 15th for special chance in MDU

Rohtak News: एमडीयू में स्पेशल चांस के लिए 15 से खुलेगा पैनल

Wed, 08 May 2024 05:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Panel will open from 15th for special chance in MDU
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने वर्ष 2001 से रजिस्टर्ड यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने और बीएड को छोड़कर अन्य पाठ्यक्रमों में अपनी डिविजन में सुधार करने के लिए स्पेशल चांस दिया है। स्पेशल चांस के तहत परीक्षा फार्म पैनल 15 मई से 5 जून तक लाइव रहेगा।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि एमडीयू के यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में वर्ष 2001 से पंजीकृत उन विद्यार्थियों को स्पेशल चांस दिया गया है, जो किसी कारणवश परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि बीएड को छोड़कर अन्य यूजी/पीजी पाठ्यक्रमों में मार्क्स इंप्रूवमेंट के लिए भी स्पेशल चांस दिया गया है। स्पेशल चांस के तहत पात्र विद्यार्थी 15 मई से 5 जून तक परीक्षा फार्म और फीस पैनल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्पेशल चांस के तहत परीक्षाएं जून/जुलाई 2024 में ऑफलाइन मोड में एमडीयू कैंपस में आयोजित की जाएंगी। पाठ्यक्रमों, पात्रता एवं स्पेशल चांस शुल्क समेत अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed