{"_id":"613672718ebc3ec63542f37e","slug":"pandit-nekiram-college-in-top-ten-second-in-the-state-with-21766-applications-rohtak-news-rtk6231866170","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉप टेन में पंडित नेकीराम कॉलेज, 21766 आवेदन के साथ प्रदेश में दूसरे नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉप टेन में पंडित नेकीराम कॉलेज, 21766 आवेदन के साथ प्रदेश में दूसरे नंबर पर
विज्ञापन
साइबर कैफे में ऑनलाइन फार्म भरते अभ्यार्थी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कॉलेजों में चल रही ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया में रोहतक का पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज टॉप टेन की सूची में प्रदेश में दूसरे व जिले में पहले नंबर पर है। नए सत्र में प्रवेश के लिए यहां रिकॉर्ड 21766 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। राजकीय महाविद्यालय हिसार 2031 अधिक आवेदनों के साथ प्रदेश के विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुआ है। यहां 23797 आवेदन आए हैं। प्रवेश प्रक्रिया के तहत आवेदन के अंतिम दिन ताबड़तोड़ 3221 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया व 4809 से अधिक आवेदन हुए। इसके चलते वेबसाइट भी ओवरलोड रही। डीएचई की ओर से 11 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
प्रदेश के 196335 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण
कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्रदेश के 196335 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 177588 विद्यार्थियों ने सोमवार रात आठ बजे तक आवेदन पत्र भरे। इनमें से 105687 आवेदन आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के हैं। ऐसे में आरक्षित वर्ग के लिए भी प्रवेश की डगर मुश्किल नजर आ रही है। पहली मेरिट लिस्ट में 95 प्रतिशत से अधिक अंक वालों में प्रवेश के लिए कड़ा मुकाबला रहेगा। सोमवार को रात आठ बजे तक 3221 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया व 4809 ने आवेदन भरे। सोमवार को दिन भर में 4245 आवेदनों की जांच की गई।
164613 आवेदनों की जांच पूरी
ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत भरे जा रहे आवेदनों की जांच का काम भी साथ-साथ जारी है। इसके तहत सोमवार रात आठ बजे तक 164613 आवेदनों की जांच का काम पूरा कर लिया गया। अब 7499 आवेदनों की जांच बकाया है। प्रदेश भर से 1836 आवेदनों पर आपत्ति लगी है। इसके अलावा 2090 आवेदन आवंटित नहीं हुए व 114 आवेदनों की आपत्ति दूर कर दी गई है।
विज्ञापन
47.37 प्रतिशत लड़कियों ने किया आवेदन
प्रदेश के विभिन्न 239 कॉलेजों के लिए सोमवार रात आठ बजे तक भरे गए आवेदनों के हिसाब से लड़के व लड़कियों में प्रवेश के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा नजर आ रही है। इसमें 52.63 प्रतिशत लड़के व 47.37 प्रतिशत लड़कियां हैं। कुल आवेदनों में 43.42 प्रतिशत आवेदन सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों ने किए हैं। इसके अलावा 29.96 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग, 22.37 प्रतिशत ओवदन अनुसूचित जाति व शेष 3.79 प्रतिशत में ईएसडब्लू, पूर्व सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी व दिव्यांग उम्मीदवारों के हैं।