{"_id":"b5926f711a6247019bd9af911ae589db","slug":"panchayat-election-in-kalanaur-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलानौर की किलाबंदी: 514 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलानौर की किलाबंदी: 514 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चरण के तीसरे चरण में कलानौर के 514 प्रत्याशियों के भाग्य का
विज्ञापन
फैसला आज 62829 वोटर करेंगे। इस ब्लाक की 24 पंचायतों में आज चुनाव होगा,
जिसकी प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली। ब्लाक के गांवों में 118 बूथ बनाए गए
है, जिनपर चुनाव की पूरी तैयारी हो चुकी है और पोलिंग पार्टियां भी उनके
लिए रवाना कर दी गई है।
कलानौर ब्लाक की 24 पंचायतों के लिए आज चुनाव होने है, जहां 62 हजार 829 वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। ब्लाक में सरपंच के लिए 139 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे है तो ब्लाक समिति सदस्य के लिए 77 प्रत्याशी मैदान में उतरे है। पंच के लिए 298 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोंक रहे है।
इन सभी के लिए 118 बूथ बनाए गए है, जहां मतदान किया जाएगा। इन सभी के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई, जिनको चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का पाठ पढ़ाया गया है।
24 पंचायतों के 164 पंच सर्वसम्मति से चुने
कलानौर ब्लाक की 24 पंचायतों में पंचों के 301 वार्ड, जिनके लिए चुनाव होना था। लेकिन पहले ही 164 वार्डों के पंचों को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। इसलिए अब केवल 137 वार्डों पर पंच के लिए चुनाव लड़ा जाएगा।
सुबह 7.30 से शाम 4 तक मतदान, फिर आएगा फैसला
कलानौर ब्लाक के सभी गांवों में आज सुबह 7.30 बजे मतदान शुरू हो जाएगा। यह मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान जितने भी वोट डाले जाएंगे, उनके आधार पर शाम छह बजे से फैसले आने शुरू हो जाएंगे। उसके बाद यह तय हो जाएगा कि किस गांव में कौन सरपंच बना है और वहां के वार्ड में कौन पंच जीता है।
संवेदनशील व अति संवेदनशील घोषित
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीके बेहेरा ने बताया कि जिले में अंतिम चरण के कलानौर खंड के चुनाव के लिए कुल 118 मतदान केंद्र बनाए गये है।
स्थिति को देखते हुए 9 नये संवेदनशील व 4 नये अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किये गये हैं। इसके अलावा 12 संवेदनशील मतदान केंद्रों को बदल कर अति संवेदनशील मतदान केंद्र बना दिया गया है।