{"_id":"69010acb764ad5d29a0a06e3","slug":"paddy-prices-fell-on-the-second-day-in-the-market-due-to-lack-of-bidders-rohtak-news-c-199-1-sroh1009-143057-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मंडी में दूसरे दिन भी बोलीदाताओं की कमी के कारण टूटे धान के भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मंडी में दूसरे दिन भी बोलीदाताओं की कमी के कारण टूटे धान के भाव
Tue, 28 Oct 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
28जेएनडी31: शहर की अनाजमंडी में लगी धान की ढेरियां। संवाद
जींद। अनाज मंडी में मंगलवार को दूसरे दिन भी धान के भाव में कटौती दर्ज की गई। इसमें धान की सभी प्राइवेट किस्मों पर 100 से 200 रुपये तक मंदी का असर दिखा। इसके कारण किसानों को लगातार धान में नुकसान हो रहा है।
किसान व आढ़ती धान की डिमांड बढ़ने की उम्मीद लगा रहे थे लेकिन हालात विपरीत चल रहे हैं। वही धान अब मंडी में पड़ी अपने खरीदारों का इंतजार कर रही है। यहां की किस्म 1121 को खरीदने वाले मंडी में नहीं दिखाई दे रहे।
इस धान के रेट में सोमवार के बाद 150 रुपये तक की कमी आई। धान नंबर 1885 किस्म 3550 रुपये प्रति क्विंटल से घटकर 3400 रुपये प्रति क्विंटल बिकी, धान नंबर 1509 किस्म 3100 रुपये प्रति क्विंटल से घटकर 3000 रुपये प्रति क्विंटल बिकी तो इसी तरह धान नंबर 1718 किस्म 3600 रुपये से घटकर 3400 रुपये प्रति क्विंटल बिकी।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह में शुक्रवार तक 1121 नंबर धान लगभग 4235 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर बिक रही थी। वहीं धान मंगलवार को केवल 4000 रुपये प्रति क्विंटल तक भी बड़ी मुश्किल से बिकती दिखाई दी।
मंगलवार को यहां धान न बिकने पर पूरी मंडी धान से अटती दिखाई दी और मंडी की अंदर की सड़कों तक हर जगह धान ही धान पड़ी दिखाई दी। मंगलवार को मंडी में धान की लगभग 50,000 क्विंटल आवक हुई तो लगभग 30,000 क्विंटल धान सोमवार को मंदे की मार के चलते बिना बिके पड़ी रही।
मंडी से केवल 22,000 क्विंटल धान की ही खरीद हो पाई थी। इसके अलावा अब किसानों को धान के रेट बढ़ने का भी इंतजार बना हुआ है। फिलहाल किसान मंडी में कंबाइन से कटवाकर धान ला रहे हैं लेकिन मंडी में खरीददारों की कमी के चलते उचित भाव नहीं मिल रहे।