फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Paddy crop reached the market, waiting for gunny bags

Rohtak News: मंडी में पहुंची धान की फसल, बारदाने का इंतजार

Thu, 26 Sep 2024 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop reached the market, waiting for gunny bags
25सीटीके15..नई अनाज मंडी में पड़ा धान। संवाद
रोहतक। 1 अक्तूबर से शुरू होने वाली धान व बाजरे की खरीद से पहले ही नई अनाज मंडी में फसल पहुंचना शुरू हो गई है। मंडी प्रशासन ने भी खरीद तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। जबकि, मंडी में गंदगी का आलम है। अब तक बारदाना भी नहीं पहुंचा है। मंडी में धान व बाजरे की खरीद भी हाथों हाथ हो रही है। मंडी प्रशासन की मानें तो 2 दिन में मंडी परिसर की सफाई हो जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को 10 क्विंटल बाजरा मंडी में पहुंचा। फिलहाल आढ़ती खरीद कर रहे हैं। खरीद एजेंसी अपने शेड्यूल के अनुसार खरीद करेगी। धान की खरीद हरियाणा स्टेट वेयर हाउस व फूड सप्लाई विभाग करेगा। दोनों एजेंसियों के दिन निर्धारित हैं। इसमें सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को फूड एंड सप्लाई और मंगलवार, वीरवार व शनिवार को हरियाणा स्टेट वेयर हाउस फसलों की खरीद करेगा। एजेंसियों के मुताबिक, फसलों का उठान भी साथ-साथ होगा। वहीं, कलानौर में हैफेड व सांपला में हरियाणा स्टेट वेयर हाउस फसल खरीदेंगे।
विज्ञापन


मंडी में फसल सुखाकर ही लाएं किसान
मंडी अधिकारियों ने कहा, किसान फसलों को सुखाकर ही मंडी में लाएं। इससे उन्हें फसल खरीद के समय किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। फसल में 14 प्रतिशत तक नमी होनी चाहिए, इससे आसानी से खरीद होगी। पिछले सीजन में फसल न सूखने के कारण किसानों को ब्रिकी के दौरान काफी परेशान होना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेड ए धान का रेट 2320 रुपये
ग्रेड ए धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2320 रुपये प्रति क्विंटल व सामान्य धान के लिए 2300 रुपये तय किया गया है। बाजरा 2625 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।


वर्जन
मंडियों में किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। खरीद की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। धान व बाजरे का उठान भी साथ-साथ किया जाएगा।
देवेंद्र ढुल, सचिव, मार्केट कमेटी बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed