फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   pada mohala, dispute in two parties, case file

पाड़ा मोहल्ला में दो पक्षों में पत्थरबाजी, पुलिसकर्मी की शिकायत पर दोनों पक्षों पर केस दर्ज

Mon, 10 May 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
pada mohala, dispute in two parties, case file
रोहतक। पाड़ा मोहल्ला में रविवार को दो पक्षों में पत्थरबाजी हो गई। इसकी सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही पक्षों के तीन लोगों को काबू किया। पुलिसकर्मी की शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पुुरानी सब्जीमंडी थाना पुलिस को दी शिकायत में एचसी अमित ने बताया कि वह सिपाही नवीन के साथ लॉकडाउन ड्यूटी में गोहाना अड्डा चौक पर मौजूद था। इसी दौरान पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि पाड़ा मोहल्ला में दो पक्षों में पत्थरबाजी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पहुंचकर देखा कि दो पक्ष जबरदस्त तरीके से आपस में पत्थरबाजी कर रहे थे। दोनों ही पक्ष खूब हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से हंगामा कर रहे लोगों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान तीन लोग पुलिस के हाथ लगे व बाकी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंकज, सन्नी व सोनू निवासी पाड़ा मोहल्ला के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि पथराव की फोटोग्राफी भी की गई है। सभी आरोपी कोरोना महामारी के चलते जारी की गई गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए आमजन की भी शांति को भंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed