{"_id":"693c7a54b523763520010267","slug":"over-50-illegal-hoardings-in-20-km-stretch-on-sonepat-road-rohtak-news-c-17-roh1020-776981-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सोनीपत रोड पर 20 किलोमीटर में 50 से अधिक अवैध होर्डिंग्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सोनीपत रोड पर 20 किलोमीटर में 50 से अधिक अवैध होर्डिंग्स
विज्ञापन
17-शहर में सोनीपत रोड फ्लाईओवर पर लगे अवैध होर्डिंग्स । संवाद
- फोटो : 1
रोहतक। शहर की सुंदरता खराब कर रहे अवैध होर्डिंग्स को लेकर निगम बेखबर नजर आ रहा है। अकेले सोनीपत रोड पर 20 किलोमीटर के दायरे में 50 से अधिक अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं। इनसे नगर निगम को लाखों का चूना लग रहा है। सोनीपत रोड पर नगर निगम में शामिल गांव बोहर से आगे भालौठ, आसन व कंसाला तक भी सड़क पर अवैध होर्डिंग्स देखे जा सकते हैं।
बोहर और बलियाणा मोड़ पर निगम की ओर से 11 साल पहले लगाए गए बोर्ड अब तक नहीं बदले गए हैं। इनसे लोगों को भ्रमित करने वाली सूचना मिल रही है। बलियाणा मोड पर तो एक यूनिपोल से लोहे का एंगल ही टूटा हुआ है जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है।
लोगों का कहना है कि ये अवैध होर्डिंग्स शहर की सुंदरता को दाग लगा रहे हैं लेकिन नगर निगम व अन्य संबंधित विभागों की ओर से इस मामले में उदासीनता दिखाई जा रही है। बता दें कि नगर निगम ने 50 जगह पर यूनिपोल लगाए हैं जबकि अवैध होर्डिंग्स 300 से अधिक जगह लगे हैं। अधिकारियों का दावा है कि 40 साइट और भी यूनिपोल के लिए तय की जानी है जिसकी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -
फोटो संख्या : 21
सोनीपत रोड पर ही नहीं बल्कि शहर के सभी मार्गाें पर अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं। नगर निगम के कर्मचारियों की मेहरबानी से ही अनेक स्थानों पर महीनों तक भी होर्डिंग्स लगे रहते हैं। -कैलाश, निवासी बोहर।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो संख्या : 22
शहर के अलग-अलग मार्गों पर लगे होर्डिंग्स उतारने में भी निगम की ओर से दोहरा रवैया देखा जा रहा है। किसी का होर्डिंग्स जल्द हटाते हैं तो किसी को लंबे समय तक लगा रहने दिया जा रहा है। -जगबीर सिंह, निवासी भालौठ।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन
होर्डिंग्स के लिए नगर निगम ने साइट तय की हुई है। जहां कहीं अवैध होर्डिंग्स लगे मिलते हैं तो नगर निगम की टीम की ओर से उनको नोटिस देकर चालान किए जा रहे हैं। -डॉ. आनंद शर्मा, नगर निगम आयुक्त।

17-शहर में सोनीपत रोड फ्लाईओवर पर लगे अवैध होर्डिंग्स । संवाद- फोटो : 1