फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Outcry due to heat, even on Saturday the temperature crossed 45

Rohtak News: गर्मी से हाहाकार, शनिवार भी तापमान 45 के पार

Sun, 19 May 2024 02:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Outcry due to heat, even on Saturday the temperature crossed 45
गर्मी ने अपना उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह आठ बजे से ही गर्मी अपनी तीव्रता का एहसास कराना शुरू कर दे रही है। माह का तीसरा पखवाड़ा समाप्ति की ओर है और अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार कर चुका है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में तापमान एक से डेढ़ डिग्री और बढ़ने की संभावना है और पारा 46 के पार जा सकता है। शनिवार को सुबह से ही गर्मी ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर होते-होते राहगीर छांव ढूंढते और पसीना पोंछते नजर आए। वहीं चिकित्सकों ने गर्मी से बीमार होने से बचने के लिए भरपूर जल का सेवन करने की सलाह दी है। इधर, मौसम विभाग के अनुसार गर्मी से अभी राहत की संभावना काफी कम है।
विज्ञापन

शनिवार को चिलचिलाती गर्मी से बचने के लोग कपड़े से मुंह ढककर जाते दिखे। वहीं घरों में लोग एसी, कूलर और पंखे के सहारे गर्मी को दूर भगाते रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। गत दो सप्ताह से गर्मी निरंतर बढ़ रही है। साथ ही गर्म हवा के थपेड़े लोगों के चेहरे झुलसा रहे हैं। इस गर्मी में सबसे ज्यादा परेशान नन्हें-मुन्ने बच्चे हो रहे हैं। स्कूली बच्चे बस या अन्य वाहन से धूप में तपकर घर जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed