फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Orthopedic department is the backbone of PGIMS: SS Sangwan

पीजीआईएमएस की रीढ़ है ऑर्थोपेडिक विभाग : एसएस सांगवान

Mon, 05 Feb 2024 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 05 Feb 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Orthopedic department is the backbone of PGIMS: SS Sangwan
पीजीआई के सुश्रुत सभागार में वर्ल्ड कैंसर डे पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते निदेशक डॉ एसएस
रोहतक। पीजीआईएमस के सुश्रुत ऑडिटोरियम में वार्षिक रोहतक ऑर्थोपैडिक सम्मेलन (आरको) वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर रविवार को आयोजित किया गया। इसका विषय ऑर्थोपैडिक ऑनकोलॉजी क्लोज द केयर कैप रहा। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और पीजीआई के प्रथम कुलपति डॉ. एसएस सांगवान ने कहा कि यह आरको का 24वां सम्मेलन है। ऑर्थोपेडिक विभाग संस्थान की रीढ़ है। यह सिर्फ प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ चुका है। उन्होंने प्रोजेक्टर पर एक स्लाइड के माध्यम से घुटनों के इलाज पर की गई अपने रिसर्च के बारे में विस्तार से बताया। वहीं डॉ. रूप सिंह एचओडी हड्डी विभाग और निदेशक एसएस लोहचब ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रोजेक्टर पर ऑर्थोपेडिक सर्जन के सफल ऑपरेशन से मरीजों को मिले लाभ की पीपीटी भी सभागार में दिखाई गई। वहीं हड्डी रोग विभाग अध्यक्ष डॉ. रूप सिंह ने कार्यक्रम में आने पर सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इस कांफ्रेंस का विषय ऑर्थोपेडिक ऑर्कोलॉजी- क्लोज द केयर गैप रखा गया है।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. आशीष देवगन ने निदेशक को देकर सम्मानित किया। सम्मेलन में डॉ. प्रदीप कम्बोज, डॉ. राज सिंह, डॉ. मंदीप सचदेवा, डॉ राजेश रोहिल्ला, डॉ सुनील आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर के प्रति खुद को रखें जागरूक : निदेशक
पीजीआईएमएस के निदेशक डॉ. एसएस लोहचब ने कहा कि कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो जानलेवा साबित हो सकती है परंतु यदि उसके लक्षणों का पता होता है तो मरीज समय पर उसकी जांच करवाकर खुद को इस जानलेवा बीमारी से बचा सकता है। अब कैंसर के इलाज में अत्याधुनिक तकनीकी आ चुकी हैं बस जरूरत है तो हमें इसके प्रति जागरूकता की। ऐसे सम्मेलन से चर्चा का मौका मिलता है और संस्थान क्या नवाचार कर रहा है वह आम लोगों को भी पता चलता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता का भी विषय है। हम जागरूक होकर भी कैंसर जैसी बीमारी से खुद को बचा सकते हैं। प्री कैंसर में ही क्या सावधानियां और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के परामर्श के मुताबिक चलने पर कैंसर जैसी बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है। संस्थान में कैंसर के इलाज में प्रयुक्त होने होने वाली सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। हमें कैंसर की स्क्रीनिंग पर अधिक जोर देना चाहिए।


पीजी चिकित्सकों को मिलेगा फायदा
डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. अशोक चौहान ने कहा कि उन्हें काफी खुशी है कि आज पूरे देश से विख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ यहां कैंसर के इलाज पर चर्चा करने के लिए इस कांफ्रेंस में उपस्थित हुए हैं, इसका सीधा फायदा यहां के पीजी चिकित्सकों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed