{"_id":"685afc8242a94cd54e059dc1","slug":"opposition-to-geo-fencing-based-location-presence-rohtak-news-c-17-1-roh1007-678941-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जियो फेंसिंग आधारित लोकेशन उपस्थिति का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जियो फेंसिंग आधारित लोकेशन उपस्थिति का विरोध
Wed, 25 Jun 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। जियो फेंसिंग उपस्थिति के विरोध में बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन और स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ की ओर से राज्य के सभी सांसदों व विधायकों को ज्ञापन भेजे जाएंगे। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष शर्मिला देवी, महासचिव सहदेव आर्य और सुपरवाइजर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर वर्मा व वित्त सचिव रणधीर सिंह ने दी।
इससे पहले 15 से 25 जून तक राज्य के सभी सिविल सर्जन कार्यालयों पर रोष सभाएं करके सरकार को ज्ञापन भेजे जा चुके हैं। उन्होंने सरकार की ओर से जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति के आदेशों की निंदा की। कहा इस गैर कानूनी एवं कर्मचारियों के मौलिक अधिकारों के हनन करने वाले निर्णय को तुरंत वापस नहीं लिया गया तो जुलाई में सभी सांसदों व विधायकों के माध्यम से ज्ञापन भेजे जाएंगे।
सरकार से इस आदेश को वापस लेने की अपील की जाएगी। संवाद