फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Opportunity for admission...327 seats vacant in Hasangarh ITI and 83 seats vacant in Kalanaur

Rohtak News: दाखिले का मौका...हसनगढ़ आईटीआई में 327 और कलानौर में 83 सीटें खाली

Mon, 22 Sep 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 22 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for admission...327 seats vacant in Hasangarh ITI and 83 seats vacant in Kalanaur
रोहतक। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में नए सत्र में दाखिलों की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। जो विद्यार्थी दाखिला लेने से वंचित रह गए हैं वह प्रवेश ले सकते हैं। 30 सितंबर तक प्रतिदिन संस्थान स्तर पर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर ऑन द स्पॉट दाखिला दिया जा रहा है। जिले के हसनगढ़ आईटीआई में 18 ट्रेड्स में 327 सीटें खाली हैं तो कलानौर में 15 ट्रेड्स में 83 सीटें। वैसे जिले की 11 आईटीआई में कुल 3624 सीटें हैं। इनमें से 1345 सीटें अभी भी खाली हैं। इस तरह से 37.11 प्रतिशत सीटें अभी भी नहीं भरी जा सकी हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थी के पास दाखिले के लिए ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र और आधार नंबर होना अनिवार्य है। नए सत्र के लिए राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ऑनलाइन व फिजिकल काउंसिलिंग के बाद भी सभी राजकीय आईटीआई की विभिन्न ट्रेड में सीटें खाली हैं। सीटों के रिक्त होने पर विभाग ने विद्यार्थियों को 30 सितंबर तक आवेदन करने का अंतिम मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आईटीआई में दाखिला लेने के फायदे

आईटीआई कोर्स करने के बाद रोजगार के अवसर बढ़ जाते हैं। सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी क्षेत्र, रेलवे, सेना और विभिन्न बड़ी कंपनियों में नौकरी का मार्ग खुल जाता है। इसके अलावा विद्यार्थी अपना व्यवसाय शुरू करने या आगे डिप्लोमा व डिग्री कोर्स भी कर सकते हैं। निजी कंपनियां भी आईटीआई पास विद्यार्थियों को प्राथमिकता देती हैं।

आईटीआई हसनगढ़




ट्रेड रिक्त सीट कलानौर

कंप्यूटर ऑपरेटर 18

कॉस्मेटोलॉजी 14

ड्राफ्ट्समैन (सिविल) 14
फैशन डिजाइन 14

फिटर 17
स्वास्थ्य स्वच्छता निरीक्षक 23

मैकेनिक मोटर व्हीकल 13
मैकेनिक ट्रैक्टर 27
मैकेनिक ऑटो इलेक्ट्रिकल 10

पेंटर 13
प्लंबर 17
स्टेनोग्राफर हिंदी 24
वेल्डर एनसीवीटी 35

वेल्डर एससीवीटी 20
वुड वर्क टेक्नीशियन 24
इलेक्ट्रीशियन 04

वायरमैन 02
टर्नर 07
रेफ्रिजरेशन व एसी तकनीशियन 34


आईटीआई कलानौर

ट्रेड रिक्त सीट

कॉस्मेटोलॉजी 08
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) 03

ड्राफ्ट्समैन (सिविल) 0 4
ड्रेस मेकिंग 23

मैकेनिक ट्रैक्टर 0 3
प्लंबर 12
वुड वर्क टेक्नीशियन 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed