फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   OPD time reduced in Rohtak PGI

रोहतक: पीजीआई में ओपीडी का समय घटा, कोविड सैंपलिंग का समय बढ़ा, 12 घंटे लिए जाएंगे सैंपल

Tue, 04 Jan 2022 10:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 04 Jan 2022 10:26 PM IST
सार

पीजीआई में अब ओपीडी साढे़ आठ से 11 बजे तक चलेगी। वहीं कोविड सैंपलिंग सुबह 8 से रात 8 बजे तक होगी। स्वास्थ्य विज्ञान विवि की कुलपति प्रो. अनीता सक्सेना ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर पीजीआई तैयार है। संस्थान में 920 ऑक्सीजन सामान्य व 202 आईसीयू बेड और मरीजों के लिए 4 ऑक्सीजन प्लांट भी लगे हैं।

विज्ञापन
OPD time reduced in Rohtak PGI
पत्रकार वार्ता करतीं स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अनीता सक्सेना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बढ़ते संक्रमितों की संख्या से कोरोना की तीसरी लहर की आशंका प्रबल हो चली है। तीसरी लहर में ओमिक्रॉन वायरस के ही सक्रिय रहने की संभावना है। इसकी संक्रमण रफ्तार डेल्टा से कई गुणा अधिक है। इसलिए सतर्क रहने के साथ कोविड नियमों का पालन करना जरूरी है। इस वायरस से सामान्य मास्क हमें सुरक्षित रखने में असक्षम है। इसलिए एन-95 या ट्रिपल लेयर मास्क पहनें। हाथों को धोएं व सैनिटाइजर का प्रयोग करें। पीजीआई कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाएगा। यह कहना है स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अनीता सक्सेना का। वे मंगलवार को अपने कार्यालय के सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। 

विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि ओमिक्रॉन वायरस को हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह अभी डेल्टा वायरस की तरह घातक है या नहीं, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी, मगर इसकी संक्रमण रफ्तार कहीं अधिक है। देश में इसकी शुरूआत हो गई है। इसलिए जहां तक हो सके भीड़ में जाने से बचना बेहतर है।
विज्ञापन


पीजीआईएमएस में अभी 3000 जांच प्रतिदिन की जा रही है। यहां ओपीडी में मरीजों की भीड़ को देखते हुए कार्ड बनाने का समय कम दिया गया है। बुधवार से संस्थान की ओपीडी में सुबह साढ़े आठ से 11 बजे तक ही कार्ड बनेंगे। इसके अलावा कोविड सैंपलिंग का समय सुबह आठ से शाम आठ बजे तक कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि कोविड लक्षण नजर आने पर खुद एकांतवास में जाने के साथ कोविड जांच कराने में देरी नहीं करनी चाहिए। पीजीआई निदेशक डॉ. एसएस लोहचब ने कहा कि चौबीस घंटे में मरीजों को कोविड की रिपोर्ट प्रदान की जा रही है। संस्थान के पास आक्सीजन सप्लाई भी पर्याप्त मात्रा में है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ईश्वर ने कहा कि संस्थान के पास 920 ऑक्सीजन बेड व 202 आईसीयू बेड मरीजों के लिए तैयार हैं। संस्थान में 206 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर व एक हजार डी टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर भी उपलब्ध हैं। मरीजों की संख्या के हिसाब से किसी भी समय बेड की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। कोविड कंट्रोल रूम को भी 12 घंटों के लिए खोल दिया गया है। जरूरत पड़ने पर 24 घंटे कंट्रोल रूम खोला जाएगा। इस मौके पर जनसंपर्क विभाग के प्रभारी डॉ. वरुण अरोड़ा भी उपस्थित रहे। 

पीजीआई के दो स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित 

पीजीआई के स्वास्थ्य कर्मचारी महामारी की चपेट में आने लगे हैं। मंगलवार को संस्थान के दो स्वास्थ्य कर्मचारी के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। इन कर्मचारियों को संस्थान में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। 

जिले में 16 नए कोरोना संक्रमित केस मिले 

मंगलवार को जिले में 16 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। इसके साथ ही अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 53 से बढ़ कर 68 पहुंच गई है। संक्रमितों में 16 वर्षीय एक विद्यार्थी, दो चिकित्सक, दो नर्स, महिला कॉलेज प्राचार्य, शिक्षक, अधिवक्ता, गृहिणी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, बीमा कर्मी, रेलवे कर्मी शामिल हैं। ये सभी केस शहरी क्षेत्र से हैं। ग्रामीण क्षेत्र से कोई केस सामने नहीं आया है। शहर के सेक्टर व चिन्योट कॉलोनी में केस ज्यादा मिले हैं। 

1912 के सैंपल लिए, 898 को रिपोर्ट का इंतजार 

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1912 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से 1380 की आरटीपीसीआर व 532 की रैपिड एंटीजन जांच की गई। जबकि 898 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। कोरोना संक्रमण दर 4.20 प्रतिशत व सुधार की दर 97.48 प्रतिशत रही। 

विभाग ने 14128 को लगाई वैक्सीन 

जनता को महामारी से सुरक्षित बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान जारी है। इसके तहत जिले में मंगलवार को 14128 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 6368 को पहली व 7760 को दूसरी डोज लगाई गई। विभाग अब तक जिले में 1336866 वैक्सीन डोज लगा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed