फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Only two nominations in three days, owner of property worth Rs. 2.43 crores

Rohtak News: भाजपा प्रत्याशी कल नामांकन दाखिल करेंगे, रक्षा मंत्री आएंगे

Thu, 02 May 2024 05:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Only two nominations in three days, owner of property worth Rs. 2.43 crores
विजय संकल्प रैली की तैयारियों को लेकर हिदायत देते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और रोहतक लोकसभा चुन
विजेंद्र कौशिक
विज्ञापन

रोहतक। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। साथ में मुख्यमंत्री नायब सैनी व मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ भी रैली में शिरकत करेंगे। उसी दिन पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
बुधवार को रोहतक लोकसभा प्रभारी राजीव जैन और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने रैली स्थल पुराना आईटीआई मैदान का निरीक्षण किया। इसके अलावा अरविंद शर्मा वीरवार को नए बस स्टैंड के नजदीक रेलवे फाटक के पास अपना नया चुनाव कार्यालय खोलेंगे।
विज्ञापन

रोहतक लोकसभा सीट को प्रदेश के अंदर काफी हॉट माना जा रहा है, जहां भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। हुड्डा परिवार नौ बार रोहतक सीट को जीत चुका है। पार्टी के मौजूद प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। पांच साल पहले भाजपा के अरविंद शर्मा ने ही दीपेंद्र हुड्डा को हराया था। इस बार कांग्रेस प्रत्याशी पूरा जोर लगाए हुए हैं। भाजपा भी कमर कसकर मैदान में आ गई हैं। शुक्रवार को इसके लिए पुरानी आईटीआई के मैदान में पार्टी की विजय संकल्प रैली होगी। पहले तय था कि रैली को मुख्यमंत्री नायब सैनी संबोधित करेंगे। बुधवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का रैली में आने का कार्यक्रम बना, जो वीरवार को जारी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed