{"_id":"68fbdd70fb09acf9380bca61","slug":"online-registration-is-mandatory-for-entry-into-the-convocation-ceremony-rohtak-news-c-17-roh1020-749890-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दीक्षांत समारोह में एंट्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दीक्षांत समारोह में एंट्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) का 19वां दीक्षांत समारोह नवंबर 2025 के तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तिथि और समय विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि प्रत्येक अवार्डी को दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 14 नवंबर तक चलेगी। बिना पंजीकरण किए कोई भी अवार्डी समारोह में भाग नहीं ले सकेगा।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों (यूटीडी), एमडीयू और एमडीयू- सीपीएएस, गुरुग्राम के स्नातक व स्नातकोत्तर विद्यार्थी जिन्होंने मई-जून 2025 की परीक्षाओं में पूर्ण श्रेणी में उत्तीर्णता प्राप्त की है वे दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त करने के पात्र होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा पीएचडी की उपाधि उन शोधार्थियों को प्रदान की जाएगी जिनकी अधिसूचना 26 दिसंबर 2023 के बाद व 30 सितंबर 2025 से पहले जारी की गई है। संवाद