{"_id":"669adc93b125f56b200e948d","slug":"online-registration-for-pg-classes-till-25th-jhajjar-news-c-200-1-ro21001-108692-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीजी कक्षाओं के लिए ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन 25 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीजी कक्षाओं के लिए ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन 25 तक
Sat, 20 Jul 2024 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 20 Jul 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के राजकीय महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 जुलाई तक जारी रहेगी। यूजी कक्षाओं के लिए दाखिले अभी चलेंगे। दाखिले के फिजिकल काउंसिलिंग शुरू हो चुकी है। महाविद्यालय के नोडल ऑफिसर कमल कुमार रंगा तथा प्रदीप कुमार के अनुसार बीए मार्निंग सत्र में कुल 320 सीटों पर अभी तक 186 दाखिले किए जा चुके हैं। 134 सीट रिक्त हैं। वहीं बीए इवनिंग सत्र में 200 सीटों पर 72 दाखिले हो चुके हैं तथा 128 सीट रिक्त। मैनेजमेंट कोर्स में 40 सीटों में से 25 दाखिले हुए हैं तथा 15 सीटें खाली हैं। कॉमर्स में 180 सीटों में से केवल 36 दाखिले हुए हैं और 144 सीटें खाली हंै। बीसीए प्रोफेशनल कोर्स में 60 में से 53 सीटों पर दाखिल हुए हैं। लाइफ साइंस में 60 सीटों पर 21 दाखिले हो चुके हैं व 39 रिक्त हैं। फिजिकल साइंस में 120 सीट में से 21 दाखिले हुए व 22 सीटें रिक्त हैं। इन सभी रिक्त सीटों के लिए महाविद्यालय में काफी संख्या में विद्यार्थी पहुंचे है।
विज्ञापन