{"_id":"61706cdf2dbb8c37f50440fa","slug":"online-fraud-of-one-lakh-6-thousand-from-ayurvedic-medicine-seller-rohtak-news-rtk6276178116","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक दवा विक्रेता से एक लाख 6 हजार की ऑनलाइन ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक दवा विक्रेता से एक लाख 6 हजार की ऑनलाइन ठगी
विज्ञापन
गुगल पर गुगल पे का कस्टमर केयर नंबर फर्जी निकला है। इसी फर्जी नंबर के माध्यम से किसी ने शहर के कच्चा बेरी रोड के एक आयुर्वेदिक दवा विक्रेता के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करके एक लाख 6 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक कच्चा बेरी रोड निवासी चांद सिंह ने दी शिकायत में बताया है कि वह आयुर्वेदिक दवाइयों का कारोबार करता है। साथ ही पीएनबी में अकाउंट खुलवा रखा है। इसके अलावा ऑनलाइन पैसे का लेनदेन गुगल पे के माध्यम से करता है। 17 अक्तूबर को उसने गुगल पे के माध्यम से कुछ ट्रांजेक्शन किया था। कुछ ट्रांजेक्शन पूरी हो गई, जबकि कुछ अटक गई। उसने गुगल पर सर्च करके गुगल पे कस्टमर केयर का नंबर निकाला। उस नंबर पर बात की। बात करने पर उसके खाते से एक लाख 6 हजार रुपये निकल गए। बाद में पता चला कि यह नंबर फर्जी है।
एटीएम कार्ड बदलकर 8500 रुपये निकाले
कलानौर में एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के अकाउंट से 8500 रुपये निकाल लिए। इस संबंध में कलानौर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक कलानौर निवासी आशा ने दी शिकायत में बताया कि उसने बेटे को एटीएम कार्ड देकर भेजा था। बेटा एटीएम बूथ पर पहुंचा और 15 हजार रुपये निकालने लगा। पैसे नहीं निकले। तभी एक व्यक्ति ने सहायता करने के नाम पर कार्ड बदल लिया। बेटे को इसका पता नहीं लगा। इसके बाद आरोपी ने अकाउंट से 8500 रुपये निकाल लिए।
इनाम का झांसा 28 हजार रुपये ठगे
शहर के सेक्टर 14 के एक व्यक्ति से कूपन पर सवा 12 लाख का इनाम निकलने का झांसा देकर 28 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर 14 निवासी एक युवक ने दी शिकायत में बताया कि उसके पास आलोक कुमार के नंबर से कॉल आई। कहा कि ऑनलाइन क्रय कूपन के माध्यम से आपका 12 लाख 25 हजार रुपये का इनाम निकला है। इसके लिए पैसे जमा कराने के लिए कहा। उसने 28 हजार रुपये गुगल पे के माध्यम से भेज दिए। इसके बाद आरोपियों ने जीएसटी के नाम पर 36 हजार 750 रुपये और मांगे। शिकायतकर्ता ने अपने पिता को अवगत कराया। पुलिस ने शिकायत पर आलोक कुमार व अश्वनी नाम के युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।