फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One arrested with illegal weapon

Rohtak News: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 13 May 2024 06:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
One arrested with illegal weapon
थाना लोहारू पुलिस ने गोठड़ा से एक व्यक्ति को बिना लाइसेंस के हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहतक के निंदाना निवासी संजीत के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना लोहारू के सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र टीम के साथ गश्त पड़ताल ड्यूटी पर गांव गोठड़ा में मौजूद थे। पुलिस सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गोठड़ा में झाझड़ा रोड नहर के पास कहीं जाने के लिए खड़ा है। जिसके पास बिना लाइसेंस के अवैध हथियार है। पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश देकर एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी से एक देसी पिस्तौल, तीन कारतूस और दो मैगजीन बरामद हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया था। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का आरोपी है। इस पर पहले भी आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी अपनी हिफाजत के लिए गढी पटवापुर निवासी उसके दोस्त से अवैध हथियार लेकर आया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed