फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One and a half lakh rupees looted from shopkeeper on the strength of pistol

दुकानदार से पिस्तौल के बल पर डेढ़ लाख रुपये लूटे

Fri, 21 Jan 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees looted from shopkeeper on the strength of pistol
महम। वाल्मीकि मोहल्ले में शीतल पुरी मंदिर के पास बनी किराने की होलसेल की दुकान से कुछ बदमाश पिस्तौल के बल पर डेढ़ लाख रुपये सहित दुकानदार से अंगूठी सहित अन्य सामान लूट कर फरार हो गए। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार सचिन ने बताया कि वह वीरवार शाम 5 बजकर 53 मिनट पर अपनी दुकान में बैठा हुआ था। तभी चार बदमाश हाथों में पिस्तौल लिए हुए दुकान में दाखिल हुए। बदमाशों ने जान से मारने का भय दिखाकर गल्ले से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं बदमाश दुकानदार की दो सोने की अंगूठी व एक मोबाइल भी छीन ले गए। सीसीटीवी फुटेज में चार युवक बाइक पर सवार होकर आते दिखाई दे रहे हैं। सभी ने मुंह ढक रखे हैं। दुकान में घुसते ही दुकानदार पर पिस्तौल तान दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज प्राप्त कर जांच को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन

शहर में बढ़ रही है वारदात
शहरवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से शहर में लूटपाट की वारदात बढ़ रही है। इस तरह दुकानदार भय के साये में जीने को मजबूर हैं। शहर वासियों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वारदात शहर चौकी के बिल्कुल नजदीक की है। बदमाश चौकी की तरफ से बाइक पर आते दिखाई दे रहे हैं। उनके पास पीठू बैग है। एक युवक गल्ले से रुपये निकालकर पीठू बैग में डालता रहा। रुपये डालते वक्त एक दस का नोट हाथ से नीचे गिर जाता है। युवक ने वह दस का नोट भी उठाया। चलते हुए एक युवक बिस्किट का पैकेट भी ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामले में फुटेज मिली है। इसके आधार पर छानबीन की जा रही है। जल्दी ही लुटेरों को काबू किया जाएगा।
प्रहलाद सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed