{"_id":"6921fedf866018169100760c","slug":"on-whose-call-did-abhishek-come-out-of-the-hotel-police-engaged-in-investigation-rohtak-news-c-17-roh1019-766276-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: किसकी कॉल पर होटल से बाहर आया था अभिषेक, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: किसकी कॉल पर होटल से बाहर आया था अभिषेक, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
18...अभिषेक। फाइल फोटो
-
- 1
-
Link Copied
रोहतक। नए बस स्टैंड के नजदीक रामगढ़ी मोहल्ले के युवक अभिषेक (21) की किसने व क्यों चाकू मारकर हत्या की, यह राज अभी तक बाहर नहीं आ सका है। सवाल है कि होटल में पार्टी के दौरान अभिषेक के पास किसने कॉल की थी। नीचे आया तो उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस अभिषेक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल व होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुटी है। साथ ही, पुलिस उस युवती से भी पूछताछ की जा सकती है जो अभिषेक की हत्या के बाद ट्राॅमा सेंटर के बाहर छह घंटे तक घूमती रही थी।
सांघी गांव निवासी निकेत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वे दो भाई हैं। उसका छोटा भाई अभिषेक शादीशुदा था और तीन माह पहले ही एक बेटी का पिता बना था। वीरवार रात को किसी ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी थी। अब तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
वर्जन
अभिषेक हत्याकांड की गहराई से जांच कर रहे हैं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। उस युवती को जांच में शामिल करने का प्रयास किया जो ट्राॅमा सेंटर के बाहर घूम रही थी लेकिन अभी तक मिली नहीं है।
- एसआई अशोक कुमार, प्रभारी नया बस स्टैंड पुलिस चौकी